शिमला : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा की भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है जिसके कारण (Jairam Thakur On Chandrayaan 3) भारत को दुनिया भर से बधाई मिल रही है। श्री ठाकुर ने कहा कि चंद्रयान-3 के लिए हम भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इसरो की पूरी टीम और हर हिंदुस्तानी को बधाई देते है। हमारी धरती माता ने रक्षाबंधन के तौर पर धरती से चन्द्रमा की ओर चंद्रयान भेजा और चन्द्रमा ने भी अपनी बहन धरती की राखी का मान रखा।
इसे भी पढ़ें – हिमाचल बारिश : 50 से अधिक फंसे हुए लोगों को बचाया गया, बद्दी-पिंजौर को जोड़ने वाला पुल गिरा
उन्होंने कहा की चांद पर तिरंगा फहराकर हमने दुनिया को भारत की क्षमताओं से अवगत कराया है। आज भारत दुनिया में छा गया है, लेकिन भारत की सोच वन अर्थ-वन फैमिली-वन फ्यूचर वाली है। दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल और सड़क, सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, सबसे ऊंची प्रतिमा भारत में है। भारत अपनी विरासत से जुड़ रहा है। इससे पहले श्री ठाकुर ने विधानसभा कसुंपटी के बूथ नंबर 62 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।
इसे भी पढ़ें – शिमला शिव मंदिर के हमले से तीन शव और मिले, 11 दिन के सर्च ऑपरेशन में 20 शव हुए बरामद
Jairam Thakur On Chandrayaan 3 – श्री ठाकुर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम निरंतर चलने वाला कार्यक्रम है, इस कार्यक्रम से पूरे भारत को एक माला में परोया जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश भर की ऐसी विभूतियां के बारे में बताया जाता है जिनका अहम योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से खेल की जगत में खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया वह उत्तम है। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, विधायक डी एस ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष भारत भूषण, ज़िला महामंत्री प्रेम चौहान, ज़िला उपाध्यक्ष पिंकु चौहान, पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा, पार्षद कुसुम उपस्थित रहे।

