Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Palamu Police Action: मॉडिफाइड गाड़ियों से रौब दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा; मेदिनीनगर में 20 वाहन जब्त
    • Madhya Pradesh News: आगर मालवा में उफनते नाले में बही श्रद्धालुओं से भरी कार; 3 बच्चों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत
    • Bhiwani Crime News: रेंज रोवर गाड़ी पर गोलीबारी के मामले में पुलिस का एक्शन, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही साइबर सेल
    • Sewa Sankalp Abhiyan Bhiwani: भिवानी की गोशालाओं में पशु स्वास्थ्य कैंप और हवन का आयोजन, लंपी बीमारी से बचाव पर जोर
    • Savita Punia and Rajinder Singh: एशियन गेम्स में चमकेंगे सिरसा के सितारे, भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम में शामिल
    • Mayor Shyam Lal Bansal Panchkula: निगम कार्यालयों की नई बिल्डिंग और ट्रांसफर हुए 9 सेक्टर, सीएम सैनी के आदेश पर हुआ फैसला
    • Haryana Urban Development: पंचकूला में सीवर सिस्टम और जल निकासी होगी दुरुस्त, सेक्टर-32 में बनेगा वर्ल्ड क्लास शूटिंग रेंज
    • PGT Computer Science Result Stay: एनसीटीई नियमों की अनदेखी का मामला, 12 अगस्त को घोषित परिणाम पर रोक
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, September 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » शिमला मंदिर भूस्खलन हादसे में लापता तीन लोगों के और शव बरामद, 16 की तलाश जारी

    शिमला मंदिर भूस्खलन हादसे में लापता तीन लोगों के और शव बरामद, 16 की तलाश जारी

    August 16, 2023 हिमांचल प्रदेश 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के समरहिल स्थित (Shimla Temple Landslide) शिव बावड़ी मंदिर भूस्खलन हादसे में लापता लोगों में से तीन के शव मंगलवार को बरामद किए गए। इनमें दो शव महिला और एक पुरुष का है। इनकी शिनाख्त की जा रही है। शिमला के उपायुक्त आदित्य नेगी ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अब तक 11 शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। सोमवार को आठ शव बरामद किए गए थे। देर शाम घटनास्थल पर फ्लड आने से रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा था। आज बारिश न होने से रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी आई है। कम से कम 16 लोग अभी भी लापता हैं। ये हादसे के वक्त मंदिर में मौजूद थे।

    इसे भी पढ़ें – शिमला: पहाड़ी गिरने से पांच पुलिसकर्मी समेत सात लोगों की मौत

    एक दिन पहले यानी सोमवार सुबह करीब सवा 07 बजे भूस्खलन और बाढ़ की चपेट में आने से शिव बावड़ी मंदिर ध्वस्त हो गया था। भूस्खलन इतना ख़ौफ़नाक था कि मंदिर का नामो निशान ही मिट गया। मंदिर में मौजूद दो दर्जन से अधिक लोगों को बच निकलने का समय तक नहीं मिला।   हिमाचल प्रदेश विश्विद्यालय के दो प्रोफेसर हादसे के बाद लापता हैं। विश्वविद्यालय में गणित विभाग के अध्यक्ष प्रेमलाल शर्मा, उनकी पत्नी, बेटा और गणित की ही प्रोफेसर मानसी हादसे के बाद लापता हैं। प्रोफेसर प्रेमलाल शर्मा बिलासपुर और मानसी सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की मूल निवासी हैं। मानसी
    के पति हरीश का शव पिछले कल बरामद कर लिया गया। वह प्रदेश हाई कोर्ट में वकील थे।

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल में बादल फटने से पांच लोग लापता, 170 परिवारों को निकाला गया

    Shimla Temple Landslide – सोमवार दिनभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में राहत एवं बचाव दलों को लापता दोनों प्रोफेसर का कोई सुराग नहीं मिला है। ये परिवार संग मंदिर में जलाभिषेक के लिए आये थे कि एकाएक आये भूस्खलन ने पलभर में मंदिर को तबाह कर दिया।मृतकों की शिनाख्त संतोष (58) पत्नी पवन, अमन (34) पुत्र पवन, शेयशा (4) पुत्री अमन, सुयशा (2) पुत्री अमन, किरण (55) पत्नी प्रदीप, संजय ठाकुर (48) पुत्र मोहन सिंह, अमित ठाकुर (48) और हरीश कुमार (43) के तौर पर हुई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस और चिट्टा बरामद

    हिमाचल की जेलों में क्षमता से 30% अधिक कैदी: CM सुक्खू ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े, दो-तिहाई विचाराधीन बंदी

    आय से अधिक संपत्ति मामले में शिमला विजिलेंस दफ्तर पहुंचे BJP विधायक सुधीर शर्मा, 2 घंटे चली पूछताछ

    हिमाचल में 25 साल बाद फिर शुरू होगी सरकारी लॉटरी: वित्तीय संकट से निपटने के लिए सुक्खू सरकार ने जारी किया टेंडर

    मंडी को मिलीं 25 नई ई-बसें, HRTC के बेड़े में शामिल होंगी 1,000 नई बसें और 200 हाइड्रोजन बसें

    हिमाचल में मानसून का कहर: बारिश और भूस्खलन से 157 की मौत, 259 सड़कें बंद; ₹886 करोड़ का नुकसान

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.