Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, रेस्क्यू के दौरान दो और शव बरामद; अब तक 4 की मौत
    • गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला
    • दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में निवेश के नाम पर हुई लूट
    • दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और हो गई मौत
    • चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौका
    • न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी के आगे 185 रन पर ढेर हुई कीवी टीम
    • रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म ‘रामायण’ में नजर आएगा खास कैमियो
    • अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा ‘We Will Kill Trump’ का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा तंज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, November 4
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » बल्लभगढ़ के होटल में महिला मित्र की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, पैसों के विवाद में दिया था वारदात को अंजाम

    बल्लभगढ़ के होटल में महिला मित्र की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार, पैसों के विवाद में दिया था वारदात को अंजाम

    November 3, 2026 हरियाणा 2 Mins Read
    Faridabad Hotel Murder Case
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    फरीदाबाद: हरियाणा के औद्योगिक शहर फरीदाबाद के बल्लभगढ़ से (Faridabad Hotel Murder Case) एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है। यहाँ की चावला कॉलोनी स्थित एक होटल के कमरे में अपनी महिला मित्र की हत्या करने वाले आरोपी प्रेमी को पुलिस ने आखिरकार धर दबोचा है। पुलिस की पूछताछ में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि मृतका द्वारा खर्चे के लिए पैसे मांगे जाने पर दोनों के बीच तीखी बहस और विवाद हो गया था। इसी गुस्से में आकर आरोपी ने पहले अपने हाथों से महिला का गला दबाया और बाद में उसकी ही साड़ी से गला घोंटकर उसकी जान ले ली।  

     Faridabad Hotel Murder Case – प्राप्त आधिकारिक विवरण के अनुसार, गत 1 नवंबर को थाना शहर बल्लभगढ़ के अंतर्गत आने वाली चावला कॉलोनी के एक होटल संचालक सागर (निवासी संजय कॉलोनी) ने पुलिस को इस घटना की लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया था कि बीती 31 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे शेखर कुमार (निवासी जिला मुंगेर, बिहार) और एक महिला होटल में आए थे और दोनों ने कमरा किराए पर लिया था। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे वह शख्स बाहर से खाना लाने की कहकर होटल से बाहर निकला, लेकिन लौटकर वापस नहीं आया। उसी दिन रात्रि करीब 9:30 बजे जब होटल का सफाई कर्मचारी कमरे की तरफ गया और भीतर झांककर देखा, तो महिला मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ी हुई थी।

     पुलिस ने आरोपी को किया दबोच लिया

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस फौरन मौके पर पहुँची और साक्ष्य जुटाकर थाना शहर बल्लभगढ़ में हत्या का मामला दर्ज कर लिया। इस गंभीर प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस उच्चाधिकारियों ने इस ब्लाइंड मर्डर केस की तह तक जाने और आरोपी की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) डीएलएफ को सौंपी थी। पुलिस टीमों ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया जानकारियों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आखिरकार आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    हरियाणा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान आज से शुरू, सीएम लाडवा से होगी शुरुआत

    जुहू फायरिंग मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार, अभिनेता की कार पर हुआ था हमला

    हरियाणा के 10 हजार से अधिक गेस्ट टीचर्स को बड़ा झटका, सीएम के मुख्य प्रधान सचिव के साथ बैठक बेनतीजा

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पानीपत के अभ्यर्थी ने की अपील, स्पष्ट गाइडलाइन न मिलने से युवाओं में असमंजस

    सरकारी स्कूल में मासूम बच्ची के साथ हुई बेरहमी से मारपीट के मामले में शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, स्कूल की प्रिंसिपल नीलू निलंबित

    यमुनानगर में एसडीएम को कुचलने का प्रयास, अवैध खनन डंपर चालक और क्रेटा सवार पर मामला दर्ज

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.