मुंबई: टेलीविजन जगत के सबसे लोकप्रिय और हास्य से भरपूर कॉमेडी धारावाहिक ‘भाभीजी घर पर हैं’ के प्रत्येक पात्र को दर्शकों ने हमेशा से बेहद प्यार दिया है। इसी शो में ‘गोरी मेम’ यानी अनीता भाभी का शानदार किरदार निभाकर घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाली लोकप्रिय अभिनेत्री सौम्या टंडन आज अपना (Saumya Tandon Birthday Special) जन्मदिन मना रही हैं। आपको जान कर हैरानी होगी कि सौम्या ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत लगभग 19 साल पहले की थी। उन्होंने वर्ष 2007 में आई अभिनेता शाहिद कपूर और अभिनेत्री करीना कपूर खान की सुपरहिट फिल्म ‘जब वी मेट’ के जरिए बड़े पर्दे पर धमाकेदार कदम रखा था।
टीवी दुनिया का बना चुकी हैं अहम हिस्सा
विदित हो कि इम्तियाज अली निर्देशित इस सुपरहिट फिल्म में सौम्या टंडन ने करीना कपूर (गीत) की बहन ‘रूप’ का किरदार निभाया था। अपनी पहली ही फिल्म में उनकी सादगी और अभिनय को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी काफी सराहा था। इस फिल्म के बाद उन्होंने छोटे परदे (टीवी) की दुनिया का रुख किया। हालांकि उन्होंने कई (Saumya Tandon Birthday Special) बड़े रियलिटी शोज को भी होस्ट किया, लेकिन उन्हें वास्तविक और घर-घर में पहचान दिलाने वाला किरदार ‘भाभीजी घर पर हैं’ से मिला। इस शो में उन्होंने करीब 5 वर्षों तक ‘अनीता भाभी’ बनकर दर्शकों को खूब हंसाया और अपनी अदायगी से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
बड़े पर्दे की सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ में भी आ चुकी हैं नजर
सिनेमाई सफर की बात करें तो हाल ही में सौम्या टंडन को बड़े पर्दे पर एक अलग अंदाज में देखा गया था। वह सुपरहिट फिल्म ‘धुरंधर’ में एक बेहद दिलचस्प और सरप्राइज किरदार में नजर आई थीं, जहां उनके अभिनय की जमकर प्रशंसा हुई। इस फिल्म में सौम्या ने अभिनेता अक्षय खन्ना की पत्नी की भूमिका निभाई थी, जहां फिल्म के पहले पार्ट में वह अपने पति के किरदार को थप्पड़ मारती हुई नजर आईं, तो वहीं दूसरे पार्ट में रणवीर सिंह के किरदार के साथ भी उनके कुछ अहम सीन्स रहे।


