Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मणिपुर में सेना की बड़ी कामयाबी! छापेमारी में 4 उग्रवादी पकड़े गए, हथियारों का जखीरा जब्त
    • दिल्ली की हवा पर बीजेपी का दावा! नेता ने कहा- ‘अगले ढाई साल में सुधरेगी स्थिति’
    • CM नीतीश का विपक्ष पर निशाना!, कहा-‘पिछला दौर याद करें जब बिहार की क्या स्थिति थी’
    • बिहार संग्राम के लिए कांग्रेस तैयार! पार्टी ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची
    • ‘कॉर्पोरेट हिंदुत्व’ पर सियासत! शनिवार वाडा में शुद्धिकरण पर सचिन सावंत का पलटवार
    • ड्रग्स विवाद पर पूर्व DGP का बयान! मोहम्मद मुस्तफा बोले- ‘मेरे बेटे को लत थी, आरोपों की सच्चाई बताई
    • बिजनौर में प्रेम कहानी का दुखद अंत! देवर-भाभी ने खाया जहर, दोनों की मौत
    • ओवैसी का ‘डबल स्टैंडर्ड’ या सियासी मजबूरी? ‘बिहार में कांग्रेस के खिलाफ, तमिलनाडु में साथ
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, October 22
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » धामी की उत्तराखंड की बजाय हिमाचल प्रदेश को तवज्जो : आप

    धामी की उत्तराखंड की बजाय हिमाचल प्रदेश को तवज्जो : आप

    July 12, 2023 उत्तराखण्ड 2 Mins Read
    AAP On Dhami
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    देहरादून : वर्षा प्रभावित हिमाचल प्रदेश को मदद की पेशकश करने वाले (AAP On Dhami ) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर यश बटोरने का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को कहा कि उन्हें अपने प्रदेश में भी लगातार बारिश से हो रहे भारी नुकसान पर गंभीरता दिखानी चाहिए। आप के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड पिछले एक सप्ताह से भारी बरसात के कारण भूस्खलन, मार्ग बंद होने, बाढ़ आने, सड़कों और मकानों के बहने, नदियों का जल स्तर बढ़ने तथा आबादी क्षेत्रों में जल भराव जैसी परेशानियों से जूझ रहा है और इनकी वजह से लोगों की जान भी जा रही है।

    इसे भी पढ़ें – जल प्रलय से तीर्थनगरी में दिखा गंगा का रौद्ररूप, AIIMS की इमरजेंसी और सरकारी अस्पताल में घुसा पानी

    यहां जारी एक बयान में उन्होंने कहा लेकिन हमारे मुख्यमंत्री जी अपने राज्य की सुध लेने की बजाय हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री को आपदा में मदद की पेशकश की खबर का प्रचार कर रहे हैं। आश्चर्य होता है कि ऐसा करके मुख्यमंत्री जी क्या यह संदेश देना चाहते हैं कि उत्तराखंड में सब ठीक है?  बिष्ट ने कहा कि प्रदेश में एक सप्ताह में अतिवृष्टि के कारण हुई घटनाओं में दो दर्जन से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई है और पिछले दो दिनों में ही करीब डेढ़ दर्जन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

    इसे भी पढ़ें – चमोली में जुम्मागाड़ नदी में बाढ़ से पुल बहा, एक दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूटा

    AAP On Dhami – उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पहाड़ में आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने की बजाय हिमाचल प्रदेश की आपदा और देहरादून के आईएसबीटी क्षेत्र के जलभराव के निरीक्षण के प्रति ज्यादा चिंतित है। बिष्ट ने कहा कि धामी उत्तराखंड के लोगों के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह करने की बजाय यश बटोरने पर और अपने प्रचार पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर पूरी तरह से विफल होने का आरोप भी लगाया और कहा कि उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी और अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं और इसलिए उन्हें स्वयं सब जगह दौड़ लगानी पड़ रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    केदारनाथ यात्रा होगी ‘हवाई’! सोनप्रयाग से बाबा के धाम तक बनेगा हाई-टेक रोपवे

    केदारनाथ यात्रा में बड़ा बदलाव! गौतम अडानी ने शेयर किया रोपवे प्रोजेक्ट का शानदार वीडियो

    उत्तराखंड SSSC में बड़ा फैसला : स्नातक स्तरीय परीक्षा रद्द, 21 सितंबर को हुआ था एग्जाम

    उत्तराखंड में जल्द शुरू होंगी स्किल और रेजिडेंशियल यूनिवर्सिटी, कैबिनेट की हरी झंडी का इंतजार

    उत्तराखंड विधानसभा से बड़ा कदम: मदरसा बोर्ड खत्म करने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

    हिमाचल-उत्तराखंड में दोहरी स्थिति! समय से पहले बर्फबारी से पर्यटक खुश, लेकिन IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.