Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 गिरफ्तार
    • Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने की अपील
    • CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वोट बैंक समझा
    • Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भारी उछाल
    • Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पताल में भर्ती
    • Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत्मनिर्भर
    • Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई सफर और 5-स्टार होटल का तोहफा
    • MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी में सबसे ठंडी रात
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, October 24
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपी गई, मानसा पहुंचकर टीम ने संभाली कमान

    परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच CBI को सौंपी गई, मानसा पहुंचकर टीम ने संभाली कमान

    October 21, 2026 पंजाब 2 Mins Read
    Parvinder Jhota Murder Case
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की सनसनीखेज जांच अब आधिकारिक तौर पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अपने हाथ में ले ली है. मंगलवार देर रात सीबीआई की एक विशेष टीम मानसा पहुँची और स्थानीय पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद मानसा पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़ी पूरी फाइल और दस्तावेज टीम को सौंप दिए. इसके बाद बुधवार को सीबीआई की टीम ने मृतक परविंदर सिंह झोटा के परिजनों से मुलाकात कर औपचारिक (Parvinder Jhota Murder Case) बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

     अमित शाह के दौरे के 6 घंटे बाद मानसा पहुँची CBI टीम 

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को मानसा पहुँचे थे और उन्होंने परविंदर सिंह झोटा के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए पूरा भरोसा दिलाया था कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहराई से जाँच करवाई जाएगी, और बुधवार तक सीबीआई की टीम मानसा पहुँच जाएगी. गृह मंत्री के पंजाब से रवाना होने के महज 6 घंटे के भीतर ही सीबीआई की टीम मानसा पहुँच गई और उसने पुलिस अधिकारियों से संपर्क करके केस से जुड़े तमाम अहम दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए. परिजनों की सख्त माँग को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार, 20 अक्टूबर को ही सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से इस हत्याकांड की जाँच पंजाब पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंपने की घोषणा कर दी थी.

     9वें दिन भी जारी रहा धरना और अंतिम संस्कार से इनकार 

    दूसरी ओर, परविंदर सिंह झोटा के परिवार और उनके समर्थकों का धरना आज बुधवार को लगातार नौवें दिन भी पूरी मजबूती के साथ जारी है. हत्या के इतने दिन बीत जाने के बावजूद अभी तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं कराया गया है. झोटा के पिता भीम सिंह ने बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जब तक उनकी सभी माँगे पूरी नहीं हो जातीं, परिवार तब तक अंतिम संस्कार नहीं करेगा. आपको बता दें कि गत 13 अक्टूबर को केमिस्ट अश्विनी कुमार ने एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट (Parvinder Jhota Murder Case) परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी थी, जिसके बाद से ही न्याय की माँग को लेकर लगातार रोष बना हुआ है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Ludhiana News: दोस्त की बर्थडे पार्टी में राहुल शर्मा का मर्डर, छाती और पीठ में लगी 2 गोली

    चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: 35 वार्डों के मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट सूची जारी

    जालंधर न्यूज़: गर्लफ्रेंड के घर युवक की मौत मामले में नया मोड़, बहन ने किया हत्या का दावा

    पंजाब में हड़ताली कर्मचारियों पर सरकार सख्त: मांगी गैरहाजिर कर्मियों की लिस्ट

    परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस: CBI की जांच तेज, आरोपी अश्विनी कुमार के घर पहुंची टीम

    पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिणाम, ऐसे करें चेक

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.