Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य
    • Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR
    • पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी
    • Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट
    • Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस
    • West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस
    • Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग
    • Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Ad
    Home » अमिताभ-सलमान, आमिर और अक्षय कुमार भी थे निशाने पर, टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले हुई थी इन दिग्गजों के घरों की रेकी

    अमिताभ-सलमान, आमिर और अक्षय कुमार भी थे निशाने पर, टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले हुई थी इन दिग्गजों के घरों की रेकी

    October 21, 2026 मनोरंजन 2 Mins Read
    Tiger Shroff Firing Conspiracy
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    मुंबई में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना में पुलिस की पूछताछ के बाद एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है. जाँच में पता चला है कि हमलावरों की योजना टाइगर श्रॉफ से पहले बॉलीवुड के चार दिग्गज कलाकारों को निशाना बनाने की थी. आरोपियों ने अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान और अक्षय कुमार के घरों की भी लंबी रेकी की थी, लेकिन इन दिग्गजों के आवासों के आसपास मौजूद कड़ी और (Tiger Shroff Firing Conspiracy) चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के चलते उन्हें अपनी योजना बदलनी पड़ी.

     इसके बाद उन्होंने टाइगर श्रॉफ को अपना निशाना बनाया, जिसकी पूरी खतरनाक तैयारी पिछले दो महीनों से की जा रही थी. शुरुआती जाँच में यह बात सामने आई है कि लॉरेंस गैंग से जुड़े कुख्यात गैंगस्टर अनिल पंडित ने ही इन बड़े बॉलीवुड स्टार्स को टारगेट करने का सीधा निर्देश दिया था. शूटर्स ने चारों अभिनेताओं के घरों की रेकी करने के बाद उनके वीडियो भी अनिल पंडित को भेजे थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से योजना बदलकर आखिरकार टाइगर श्रॉफ पर हमला किया गया.

    इस बीच, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और मुंबई क्राइम ब्रांच ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए हथियार सप्लाई करने वाले पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश कर दिया है और इस केस में 4 नए आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए इन नए आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत के रहने वाले कुनाल (21) और सुमित (19) के अलावा उत्तर प्रदेश के सीतापुर की रहने वाली राधा और आजमगढ़ की रहने वाली बबीता भी शामिल हैं.

    Tiger Shroff Firing Conspiracy

    पुलिस जाँच में यह अहम बात सामने आई है कि कुनाल ने ही अमृतसर से अत्याधुनिक पिस्टल और 20 जिंदा कारतूसों का पूरा इंतजाम किया था, जिसके बाद आरोपी महिलाओं राधा और बबीता के माध्यम से इन अवैध हथियारों को मुंबई में छिपे शूटर्स तक सुरक्षित पहुँचाया गया था. ये दोनों महिलाएं 17 अक्टूबर को दिल्ली से मुंबई पहुँची थीं और उन्होंने ही शूटर्स को हथियार मुहैया करवाए थे. पुलिस ने इन चारों नए आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद मुंबई पुलिस की ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया है.

     

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग

    ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू, पहले ही दिन करोड़ों की कमाई और रिकॉर्डतोड़ टिकट बिक्री

    Tiger Shroff Firing Reaction: टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बॉलीवुड में क्यों पसरा है सन्नाटा?

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग, हमलावरों की बाइक जब्त

    Ranabaali Box Office Collection: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘राणाबाली’ का शानदार प्रदर्शन

    रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों में पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.