सऊदी अरब ने वर्ष 2027 (1448 हिजरी) में आयोजित होने वाली पवित्र हज यात्रा के लिए अपनी प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां अभी से तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय ने दुनियाभर से आने वाले विदेशी जायरीनों की सुविधा और सहूलियत के लिए एक एकीकृत व व्यापक सेवा पैकेज की (Haj 2027 Guidelines) आधिकारिक घोषणा की है।
Haj 2027 Guidelines – मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह सम्पूर्ण पैकेज आधिकारिक ‘इलेक्ट्रॉनिक पाथ प्लेटफॉर्म’ के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें जायरीन के सऊदी अरब की सरजमीं पर कदम रखने से लेकर उनके सकुशल स्वदेश लौटने तक की समस्त व्यवस्थाएं शामिल की गई हैं। इसे विदेशी श्रद्धालुओं की प्राथमिक आवश्यकताओं और सहूलियत को ध्यान में रखकर विशेष तौर पर डिजाइन किया गया है।
एक ही पैकेज में मिलेंगी चार मुख्य सेवाएं
मीना, अराफात और मुजदलफा जैसे पवित्र व धार्मिक स्थलों पर तंबुओं, विश्राम और अन्य बुनियादी सुविधाओं का सुगम प्रबंधन। पवित्र शहर मक्का मुकर्रमा और मदीना मुनव्वरा में उच्च गुणवत्ता वाले होटलों तथा आवासीय भवनों में सुव्यवस्थित ठहराव, एयरपोर्ट से होटल तथा मक्का, मदीना और मशायर के बीच आवागमन के लिए आधुनिक व वातानुकूलित बसों का सुगम नेटवर्क। जायरीनों के लिए पोषण और शुद्धता से परिपूर्ण नियमित भोजन तथा स्वच्छ पेयजल की निरंतर उपलब्धता। इसके अलावा जायरीन इच्छानुसार कुछ वैकल्पिक एवं अतिरिक्त प्रीमियम सेवाएं भी चुन सकेंगे।


