फगवाड़ा : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) परिसर में एक छात्रा से कथित दुष्कर्म की अफवाह फैलने के बाद छात्रों और स्थानीय प्रशासन के बीच भारी हंगामा व तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। कैंपस (tension over rumor of rape) में उपजे गतिरोध और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 27वीं बटालियन की कमांडेंट गुरमीत कौर ने विस्तृत जानकारी साझा की।
tension over rumor of rape – कमांडेंट गुरमीत कौर ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 5 संदिग्ध युवकों को मौके से हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान पकड़े गए युवकों के कब्जे से एक धारदार दातर (हथियार) और कुछ वॉकी-टॉकी सेट बरामद किए गए हैं। वर्तमान में सुरक्षा एजेंसियां इन सभी युवकों से गहन पूछताछ कर रही हैं और इस उपद्रव के पीछे की साजिश तथा घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई हैं।
28 सितंबर से 10 दिनों के लिए कक्षाएं सस्पेंड
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यूनिवर्सिटी कैंपस और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा एहतियातन इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं, जो अगले आदेशों तक निलंबित रहेंगी। यूनिवर्सिटी प्रबंधन और प्रशासन द्वारा 28 सितंबर से आगामी 10 दिनों के लिए सभी शैक्षणिक कक्षाएं औपचारिक रूप से सस्पेंड कर दी गई हैं।आने वाले दिनों में आयोजित होने वाली मिड-टर्म परीक्षाएं भी आगामी निर्देशों तक टाल दी गई हैं।
देर रात पुलिस और छात्रों में हुई थी झड़प
रविवार देर रात LPU कैंपस में उग्र प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद हिंसक झड़प हो गई थी। आक्रोशित भीड़ द्वारा परिसर और आसपास खड़ी कई गाड़ियों में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की गई तथा कुछ वाहनों को आग के हवाले भी कर दिया गया था। पूरे क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बहाल रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर लगातार गश्त की जा रही है।


