चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस द्वारा ‘वोट चोरी’ के गंभीर मुद्दों को लेकर शुक्रवार को चंडीगढ़ में मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) कार्यालय की ओर एक बड़ा विरोध मार्च निकाला गया। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प देखने को मिली, जहां उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को (Haryana Congress Protest) वाटर कैनन (पानी की बौछारें) का प्रयोग करना पड़ा।
यह विरोध प्रदर्शन चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय के बाहर आयोजित किया गया था। इस प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त और वरिष्ठ सांसद दीपेंद्र हुड्डा प्रमुख रूप से शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश भर से आए सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता भी इस विरोध का हिस्सा बने। कांग्रेस कार्यकर्ता चुनाव प्रक्रिया में कथित ‘वोट चोरी’ और अनियमितताओं के विरोध में अपना रोष प्रकट कर रहे थे।
पुलिस ने की बल प्रयोग की कार्रवाई
प्रदर्शनकारियों को मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पहले से ही कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए थे और भारी बैरिकेड्स लगाए गए थे। जब आक्रोशित (Haryana Congress Protest) कांग्रेसी कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे, तो पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। इस दौरान कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


