Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105 मामलों की पुष्टि
    • रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; CM साय करेंगे आगाज, राज्यपाल डेका करेंगे समापन
    • ‘2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर’; कांकेर में बोले युवा आयोग अध्यक्ष तोमर
    • ‘उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको’; धनबाद आईआईटी में बोलीं पद्मश्री निवेदिता रघुनाथ भिड़े
    • Punjab Crime News: संगरूर में मां ने ही ली अपने 3 मासूम बच्चों की जान! पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा
    • पंजाब की सभी 117 विधानसभाओं से गुजरी बीजेपी की यात्रा; 30 सितंबर को जालंधर में गरजेंगे अमित शाह
    • पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए जमुई कांड के आरोपी नंदन और हरेराम, अब तक 6 गिरफ्तार
    • ‘सम्राट की सरकार किसी को बख्शेगी नहीं’, जमुई एनकाउंटर पर बोले HAM संरक्षक जीतन राम मांझी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, September 23
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के संग खाया खाना

    सहारनपुर में दलित कार्यकर्ता के घर पहुंचे BJP अध्यक्ष नितिन नबीन; अजब सिंह के संग खाया खाना

    September 22, 2026 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Saharanpur BJP News
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के सिलसिले में सहारनपुर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दलित समाज के बीच एक बड़ा राजनीतिक और सामाजिक संदेश दिया है। मंगलवार दोपहर नितिन नबीन पार्टी के स्थानीय दलित कार्यकर्ता अजब सिंह के आवास पर पहुंचे। उनके साथ यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद थे। दोनों शीर्ष नेताओं ने अजब सिंह के परिजनों के साथ जमीन (Saharanpur BJP News) पर बैठकर अरहर की दाल, रोटी, पुलाव, आलू की सूखी सब्जी, रायता और आइसक्रीम का आनंद लिया।

    Saharanpur BJP News – दलित कार्यकर्ता के घर भोजन करने से पूर्व नितिन नबीन ने संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर स्थानीय प्रबुद्धजनों ने उन्हें संत रविदास की प्रतिमा और पवित्र पुस्तक भेंट की। इसके बाद सहारन पुर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सांसदों, विधायकों और जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सांगठनिक समीक्षा बैठक की। इस दौरान कुछ पदाधिकारियों ने संगठन में उचित मान-सम्मान न मिलने की शिकायत रखी, जिस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सख्त रुख अपनाते हुए दूरियों को खत्म करने के निर्देश दिए।

     ‘पूरा ध्यान 2027 के चुनाव पर केंद्रित करें कार्यकर्ता’

    बैठक में जिलाध्यक्षों से चुनावी तैयारियों का फीडबैक लेते हुए नितिन नबीन ने स्पष्ट किया कि इस समय सभी का एकमात्र लक्ष्य 2027 का विधानसभा चुनाव होना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा, “पार्टी में किसी भी निष्ठावान कार्यकर्ता की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी। पुनः सरकार बनने पर सभी को उचित सम्मान और जिम्मेदारी मिलेगी।” बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत  में उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है और 2027 में पुनः प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105 मामलों की पुष्टि

    2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति के मायने

    मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

    सोने से पहले बीवी को बोलें I Love You, चुनावी मंच से ओवैसी ने समर्थकों से भरवाई हामी

    आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर ने भरी हुंकार, 2027 के यूपी चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन का दावा

    UP Politics News: विधानसभा चुनाव से पहले पोस्टर वार तेज, सपा नेताओं ने फाड़े होर्डिंग्स, जानें पूरा मामला

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.