अंतरिक्ष पर अपनी बादशाहत को लेकर दुनिया के कई देशों में संघर्ष तेज होने के (Space Weaponization News) आसार बन गए हैं. अमेरिका ने ऐलान किया है कि उसने अंतरिक्ष में हथियार तैनात कर दिए हैं. अमेरिकी वायुसेना के सेक्रेटरी ट्रॉय मींक ने बताया कि अमेरिकी सेना की सुरक्षा के लिए इनका इस्तेमाल किया जाएगा. अमेरिका के रूप में पहली बार किसी देश ने अंतरिक्ष में हथियारों की तैनाती की बात सार्वजनिक तौर पर स्वीकार किया है. अमेरिकी वायुसेना के सेक्रेटरी ट्रॉय मींक ने कहा, हम जहां भी हों, उभरते खतरों की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा. यही वजह है कि अमेरिका ने अंतरिक्ष में हथियार तैनात कर दिए हैं.”
अंतरिक्ष के लिए बढ़ती जा रही हथियारों की होड़
ट्रॉय मींक ने मैरीलैंड के नेशनल हार्बर में एयर एंड स्पेस फोर्सेस एसोसिएशन की ओर से आयोजित सालाना आयोजन ‘एयर, स्पेस एंड साइबर कॉन्फ्रेंस’ में कहा, “आज हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम जहां भी हों, उभरते खतरों की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा.”
Space Weaponization News – उन्होंने आगे कहा, “यही वजह है कि अमेरिका के पास अब अंतरिक्ष में ऐसे हथियार हैं जो दुश्मन की कार्रवाई के खिलाफ संयुक्त सेना की रक्षा करने में सक्षम हैं.” हालांकि मींक ने किस तरह के हथियारों की तैनाती की गई, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी और जब उनसे इस मामले में विस्तार से बताने के लिए कहा गया, तो उन्होंने और जानकारी देने से मना कर दिया. साथ ही उनके बयान से यह साफ भी नहीं हो सका है कि इन हथियारों को अंतरिक्ष में कब भेजा गया था.


