इंदौर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर संशय लगातार गहराता जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन चुके इस बड़े राजनीतिक और छात्र समागम की जगह अब तक अंतिम रूप से तय नहीं हो पाई है। कार्यक्रम स्थल को लेकर बन रही (suspense on Rahul Gandhi’s program) असमंजस की स्थिति के चलते अब राजनीतिक विवाद और बयानबाजी भी तेज हो गई है।
नेहरू स्टेडियम और रीजनल पार्क से अनुमति नहीं
इंदौर के नेहरू स्टेडियम में 19 सितंबर को प्रस्तावित इस कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन से हरी झंडी नहीं मिल सकी। नेहरू स्टेडियम से इनकार के बाद कांग्रेस ने रीजनल पार्क की जमीन पर आयोजन की योजना बनाई, लेकिन वहां भी जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से अनुमति नहीं मिल पाई। दो प्रमुख स्थानों से अनुमति न मिलने के कारण जहां एक ओर इंदौर में कांग्रेस की खासी किरकिरी हो रही है, वहीं कांग्रेस नेता प्रशासन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगा रहे हैं।
50 हजार छात्रों के जुटने का दावा
कांग्रेस की ओर से दावा किया गया है कि इस छात्र संवाद कार्यक्रम में लगभग 50 हजार छात्र-छात्राएं एकत्रित होंगे। इतनी विशाल संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग शहर की यातायात व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से कोई भी जोखिम लेने की स्थिति में नहीं है। यही कारण है कि आयोजन स्थल की क्षमता और सुरक्षा (suspense on Rahul Gandhi’s program) की गहन समीक्षा की जा रही है।


