लाहौर : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज द्वारा सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर की गई हालिया टिप्पणी पर छिड़े विवाद के बाद पंजाब सरकार को सफाई देनी पड़ी है। पंजाब की सूचना मंत्री अजमा बुखारी स्पष्ट किया कि आतंकवाद को लेकर मुख्यमंत्री मरियम नवाज की चिंता को मूल संदर्भ से काटकर (political turmoil in Pakistan) पेश किया गया और बेवजह इसे प्रांतीय व राजनीतिक रंग देने की कोशिश की गई है।
political turmoil in Pakistan – अजमा बुखारी ने बयान जारी करते हुए कहा— “सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के बयान को लेकर निरर्थक हंगामा खड़ा किया जा रहा है। आतंकवाद पर उनकी वास्तविक चिंता को बेहद गलत, घिनौने और घटिया तरीके से राजनीतिक रंग दे दिया गया। मुख्यमंत्री मरियम नवाज भली-भांति जानती हैं कि पाकिस्तान को बाहरी सीमाओं पर किसी पड़ोसी देश से कोई सीधा खतरा नहीं है।”
‘बयान पर क्यों है आपत्ति? खेला गया इंडिया कार्ड
मंत्री बुखारी ने स्पष्ट किया कि मरियम नवाज लाहौर में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) हब’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रही थीं। उस दौरान वे आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों का उल्लेख कर रही थीं। भाषण के दौरान सीएम ने कहा था कि वर्तमान समय में पंजाब को खतरा सीमा पार पड़ोसी देश से ज्यादा, दूसरे प्रांतों से आकर पंजाब में दाखिल होने वाले आतंकवादियों से है।
सीएम मरियम नवाज ने वास्तव में क्या कहा था?
पिछले शनिवार को एक कार्यक्रम में मरियम नवाज ने कहा था कि उनके राज्य को अंतरराष्ट्रीय सीमाओं वाले पड़ोसी देशों की तुलना में अपने ही देश के पड़ोसी प्रांतों से अधिक सुरक्षात्मक खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा था— “दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि पंजाब को जो सुरक्षा खतरा है, वह पड़ोसी देशों से कम और मेरे पड़ोसी राज्यों से कहीं अधिक है। आतंकवाद प्रांतीय सीमाओं के रास्ते से पंजाब में घुसता है।”


