देशभर का मौसम: अगस्त माह के अंतिम दिन भी मानसून पूरे देश में सक्रिय बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में नए सिरे से कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने के कारण उत्तर भारत से (monsoon havoc in country) लेकर दक्षिण भारत तक भीषण बारिश का दौर जारी है।
उत्तर प्रदेश समेत कई मैदानी राज्यों में नदियां उफान पर होने से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है, वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बरसात से भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का संकट बना हुआ है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज भी एक दर्जन से अधिक राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली में आज गर्म रहेगा मौसम
दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। आज अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय राजधानी में कल 1 सितंबर से एक बार फिर मौसम करवट लेगा और 4 सितंबर तक हल्की बारिश तथा बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है।
यूपी में अगले एक हफ्ते झमाझम बारिश
मौसम विभाग ने पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अगले (monsoon havoc in country) सप्ताह तक लगातार बारिश की संभावना जताई है। वाराणसी, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, मऊ, जौनपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, भदोही, चंदौली, मिर्जापुर, मेरठ, शामली, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर अमरोहा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।


