Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजमुंदरी सामूहिक आत्महत्या मामला: सुसाइड नोट में ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के दबाव का आरोप, मां-दादी की तलाश जारी
    • अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी केस: ट्रस्ट को सौंपी गई SIT की अंतिम रिपोर्ट, पूर्व ट्रस्टी के दो करीबियों की एंट्री बैन
    • आजम खान के 10 ठिकानों पर ED की बड़ी कार्रवाई: जौहर ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में रामपुर से दिल्ली तक छापेमारी
    • देश में मॉनसून का विकराल रूप: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन से कई राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
    • सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम
    • बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए कप्तान
    • नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा-तफरी
    • शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए सात फेरे
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, August 19
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » चित्तौड़गढ़ में सनसनी: गांव जाने के विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

    चित्तौड़गढ़ में सनसनी: गांव जाने के विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट

    August 18, 2026 राजस्थान 2 Mins Read
    husband killed his wife
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    चित्तौड़गढ़ : चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार थाना इलाके में एक मामूली पारिवारिक विवाद ने देखते ही देखते दोहरी हत्या का रूप ले लिया। सुवानिया गांव में घटी इस दिल दहला देने वाली घटना में पहले पति ने विवाद के दौरान अपनी पूर्व पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। अपनी मां को आंखों के सामने दम तोड़ते देख बेटे ने अपना (husband killed his wife) आपा खो दिया और लाठी से ताबड़तोड़ वार कर अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही गंगरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहन पड़ताल शुरू कर दी।

    husband killed his wife – पुलिस से प्राप्त प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मूल रूप से चित्तौड़गढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के भेरू सिंह जी का खेड़ा निवासी भगवाना कालबेलिया वर्तमान में गंगरार थाना क्षेत्र के सुवानिया गांव में अपनी तीसरी पत्नी तारा के साथ रह रहा था। भगवाना ने पूर्व में दो शादियां की थीं। घटना के समय वह अपने खेत पर कुछ परिचितों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान उसकी पूर्व पत्नी भोमली और उसका बेटा अनिल वहां पहुंचे और भगवाना पर अपने पैतृक गांव भेरू सिंह जी का खेड़ा वापस चलने का दबाव बनाने लगे।

     आवेश में आकर चलाई बंदूक, गोली लगने से पूर्व पत्नी भोमली की मौके पर मौत

    पैतृक गांव जाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि भगवाना कालबेलिया ने तैश में आकर अपने पास रखी बंदूक निकाली और सीधे भोमली पर फायर झोंक दिया। गोली सीधे भोमली को लगी और गंभीर रूप से घायल होकर उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

     मां की हत्या देख बेटे का फूटा गुस्सा, लाठी से पीट-पीटकर पिता को उतारा मौत के घाट

    मां को लहूलुहान हालत में गिरते देख बेटा अनिल गुस्से से बेकाबू हो गया। उसने तुरंत पास में पड़ी एक मजबूत लाठी उठाई और अपने पिता भगवाना पर जानलेवा हमला कर दिया। अनिल ने लाठियों से पीट-पीटकर अपने पिता की जान ले ली। इस खूनी संघर्ष के बीच बीच-बचाव करने आई भगवाना की तीसरी पत्नी तारा भी लाठी के वार से गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि भगवाना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    सिरोही में खाने में निकले कीड़े तो पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचीं 50 छात्राएं: वार्डन पर बदसलूकी का आरोप

    राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और ‘ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट’ को मिली हरी झंडी

    जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर चोरी, 4 पर FIR दर्ज

    राजस्थान के बालोतरा में गजब मामला: खेत में दबाए ₹5 लाख भूल गया किसान, 1 साल बाद निकले तो दीमक ने चट कर दिए नोट

    डांगावास हत्याकांड: 11 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, CBI सबूत साबित करने में नाकाम, सभी 40 आरोपी बरी

    भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़ी

    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.