राजनांदगांव : राजनांदगांव की होनहार बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 के वैश्विक मंच पर अपने कड़े संघर्ष को एक और स्वर्णिम उपलब्धि में बदल दिया है। स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में सोमवार को (Gyaneshwari Yadav won silver medal) आयोजित 53 किग्रा महिला वेटलिफ्टिंग (भारोत्तोलन) स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ज्ञानेश्वरी ने कुल 199 किलोग्राम वजन उठाकर भारत के लिए गौरवशाली रजत पदक अपने नाम किया।
Gyaneshwari Yadav won silver medal – ज्ञानेश्वरी ने स्नैच (Snatch) वर्ग में 88 किग्रा और क्लीन एंड जर्क (Clean & Jerk) वर्ग में 111 किग्रा का सफल भार उठाया। स्पर्धा का स्वर्ण पदक नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडिह ने कुल 206 किग्रा वजन उठाकर जीता, जबकि कनाडा की रेबेका ग्रूलक्स ने 178 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया।
199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास
ज्ञानेश्वरी यादव की यह ऐतिहासिक और प्रेरणादायक जीत उस बेहद मुश्किल पारिवारिक समय में आई है, जब उनका भाई रितेश यादव हाल ही में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। उनके माता-पिता फिलहाल अस्पताल में भाई की देखरेख और इलाज में जुटे हुए हैं।


