Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जंगलराज के ख़िलाफ़ ‘समृद्ध बिहार’ का संकल्प! PM मोदी बोले- यह चुनाव राज्य की दिशा तय करेगा
    • हिमाचल में विंटर वंडरलैंड का मज़ा लें सस्ते में! होटलों ने दिए 40% तक के डिस्काउंट, बुकिंग की समय-सीमा जानें
    • डबल इंजन फेल! 4 लाख करोड़ से अधिक कर्ज के बावजूद केंद्र से सहयोग नहीं? MP सरकार पर विपक्ष का निशाना
    • तेजस्वी को CM फेस बनाने पर ‘ना-नुकुर’: क्या कांग्रेस के लिए यह राजनीतिक मजबूरी है या भविष्य की ज़रूरत?
    • झारखंड की सियासत का लिटमस टेस्ट है घाटशिला उपचुनाव! जानें कौन सा ‘निर्णायक फैक्टर’ तय करेगा हार-जीत
    • पॉल्यूशन से जंग: दिल्ली को मिलेगी कृत्रिम बारिश की संजीवनी! मेरठ पहुंचा क्लाउड सीडिंग का विशेष विमान
    • गांव वालों से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, मरने से पहले Video Viral
    • पंजाब में एक और Blast! दहल गया पूरा इलाका
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 24
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » भाजपा में शामिल होने की सजा, 1 किलोमीटर रेंगती हुई 4 महिलाएं पहुंचीं टीएमसी ऑफिस

    भाजपा में शामिल होने की सजा, 1 किलोमीटर रेंगती हुई 4 महिलाएं पहुंचीं टीएमसी ऑफिस

    April 8, 2023 देश 3 Mins Read
    Punishment For Joining BJP
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल में भाजपा में शामिल होने का प्रायश्चित करने के लिए चार महिलाओं को जमीन पर रेंगने के लिए बाध्य किया गया। ये आरोप बीजेपी नेताओं ने टीएमसी पर लगाया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, बालुरघाट में करीब एक किलोमीटर रेंग (Punishment For Joining BJP) कर महिलाएं जिला तृणमूल कांग्रेस कार्यालय पहुंची थीं और पार्टी में शामिल हुईं। महिलाओं को तृणमूल जिलाध्यक्ष प्रदीप्त चक्रवर्ती ने पार्टी का झंडा सौंपा। इस बीच, तृणमूल में शामिल होने वालों ने कहा कि बीजेपी में शामिल होने के बाद ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। महिलाओं ने कहा कि अपनी गलतियों को सुधारने या प्रायश्चित करने के लिए वे जिला कार्यालय आई थीं। वह अब तृणमूल में दोबारा शामिल हो गई हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में और भी कई लोग उनके साथ जुड़ेंगे।

    इसे भी पढ़ें – कांग्रेस के पूर्व नेता सी राजगोपालाचारी के परपोते सीआर केसवन बीजेपी में शामिल हुए

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुकांत मजूमदार ने वीडियो ट्वीट कर लिखा, तपन गोफानगर, तपन निवासी मार्टिना किस्कू, शिउली मार्डी, ठाकरन सोरेन और मालती मुर्मू कल भाजपा में शामिल हो गई थीं। ये एसटी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं. आज टीएमसी के गुंडों ने उन्हें टीएमसी में वापस जाने के लिए मजबूर किया और दंडवत परिक्रमा करने की बात कहकर सजा दी। टीएमसी ने उनका (आदिवासी समुदाय) अपमान करने के लिए सब कुछ किया। मैं देश भर के आदिवासी समुदाय के सभी लोगों से पार्टी के खिलाफ विरोध करने की अपील करता हूं क्योंकि वे आदिवासी विरोधी हैं। भाजपा के राज्य प्रमुख सुकांत मजूमदार का आरोप है कि कुछ एसटी समुदाय की महिलाएं जो भाजपा में शामिल हुईं, उन्हें टीएमसी द्वारा फिर से पार्टी में शामिल होने और दंडवत करने के लिए मजबूर किया गया।

    इसे भी पढ़ें – विजय के लिए संगठित कार्य शक्ति जरूरी : मोहन भागवत

    Punishment For Joining BJP – बता दें, कि दक्षिण दिनाजपुर जिले के तपन थाने के गोफानगर ग्राम पंचायत के इलाके में गुरुवार की दोपहर करीब 200 महिलाएं तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गईं थीं। भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरूप चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष षष्ठी बासक भट्टाचार्य, विधायक बुधराई टुडू ने भाजपा में शामिल होने वालों को पार्टी का झंडा सौंपा था। उसके बाद प्रदेश और जिले की महिला तृणमूल कांग्रेस में हडकंप मच गया। कल भाजपा में शामिल हुईं मार्टिना किस्कू, शिउली मार्डी, ठाकरन सरीन और मालती मुर्मू बालुरघाट स्थित कोर्ट मोड़ से रेंगती हुईं तृणमूल के जिला कार्यालय शुक्रवार को पहुंचीं और वहां वे तृणमूल में शामिल हो गईं।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    जंगलराज के ख़िलाफ़ ‘समृद्ध बिहार’ का संकल्प! PM मोदी बोले- यह चुनाव राज्य की दिशा तय करेगा

    झारखंड की सियासत का लिटमस टेस्ट है घाटशिला उपचुनाव! जानें कौन सा ‘निर्णायक फैक्टर’ तय करेगा हार-जीत

    परंपरा की दीवार टूटी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सबरीमाला दर्शन पर सियासत गरम

    पीएम मोदी की जीवनी पर बर्जिस देसाई की किताब का कल होगा विमोचन, महाराष्ट्र में होगा भव्य समारोह

    CM मोहन यादव का डाइट प्लान! बोले- ‘संडे हो या मंडे… बेकार की बातें’, गाय का दूध बीमारियों से सुरक्षा कवच

    कोकराझार में बड़ा आतंकी षड्यंत्र? रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, IED ब्लास्ट की आशंका, कई ट्रेनें रद्द

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.