हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने 337 करोड़ रुपये से अधिक की विकास (Haryana Health Projects) परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें 114 करोड़ रुपये की लागत वाली 7 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परियोजनाएं शामिल हैं।
नारायणगढ़ को मिला 100 बेड का अस्पताल
क्षेत्र के विकास को गति देते हुए मुख्यमंत्री ने नागरिक अस्पताल में 32 करोड़ रुपये की लागत से बने 50 बेड के नए ब्लॉक का उद्घाटन किया। इसके साथ ही अब यह नागरिक अस्पताल 100 बेड की क्षमता वाला बन गया है, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कुल 858 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए जा चुके हैं।
शिक्षा और बुनियादी ढांचे के लिए नई घोषणाएं
स्वास्थ्य के अलावा शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर भी सरकार का विशेष ध्यान है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि:
-
-
नारायणगढ़ में नए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के लिए बजट का प्रावधान किया गया है।
-
-
-
अंबाला और नारायणगढ़ को 10 नए आईएमटी (IMT) में शामिल किया गया है, जिसके लिए भूमि खरीद की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
-
-
-
राजकीय कॉलेज में स्केटिंग ग्राउंड बनाया जाएगा।
-
जन कल्याण का तीसरा कार्यकाल
मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि नारायणगढ़ में की गई 74 घोषणाओं में से 61 पूरी हो चुकी हैं और शेष 5 पर काम तेजी से जारी है। उन्होंने कैंसर मरीजों की सुविधा के लिए 17 जिलों में डे-केयर कैंसर सेंटर शुरू करने का (Haryana Health Projects) जिक्र करते हुए कहा कि सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में भी जन कल्याण के कार्यों को पूरी गति के साथ आगे बढ़ा रही है।


