मुरैना : मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र स्थित किशनपुर गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक मजदूरी करने वाले युवक ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते न केवल उसकी हत्या कर दी, बल्कि अपने दो मासूम बच्चों को भी कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी (wife and two sons murdered) युवक ने स्वयं ट्रेन के आगे कटकर अपनी जान दे दी।
रात के सन्नाटे में हुआ खौफनाक हत्याकांड
मृतक बलराम कुशवाह (26) पुणे में मार्बल फिटिंग का काम करता था और पिछले चार महीने से गांव में ही था। शुक्रवार रात जब पूरा परिवार आंगन में सो रहा था, तब बलराम ने कुल्हाड़ी उठाई और अपनी 22 वर्षीय पत्नी रविता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इसके बाद उसने अपने दोनों मासूम बेटों को भी नहीं बख्शा। शनिवार सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला, तब इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ।
भागवत कथा में डांस से शुरू हुआ था विवाद
मृतका के पिता मलखान सिंह के अनुसार, विवाद की जड़ 6 जून को गांव में आयोजित भागवत कथा थी, जिसमें रविता ने अन्य महिलाओं के साथ डांस किया था। बलराम इसी बात से नाराज था और उसने पत्नी की पिटाई की थी, जिसके बाद रविता मायके चली गई थी। तीन दिन पहले ही परिवार के लोगों की मध्यस्थता और सुरक्षा के आश्वासन पर (wife and two sons murdered) वह वापस ससुराल लौटी थी, लेकिन शक की बीमारी ने फिर से एक बड़े हत्याकांड को जन्म दे दिया।


