Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम
    • 130 महिलाओं के साथ संबंध बनाने वाले भोंदू बाबा की एंट्री बैन! इस इलाके में घुसते ही होगी गिरफ्तारी
    • कर्ज ने बनाया ‘गैंगस्टर’! सरकारी मास्टर जी ने व्यापारियों से मांगी 1.40 करोड़ की फिरौती, पुलिस ने दबोचा
    • कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल
    • पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, बोले— “कांग्रेस वही गीत गा रही जिसकी धुन पाकिस्तान ने बनाई”
    • जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा मीडिया हाउस
    • दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात कार, हड़कंप
    • 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, April 6
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिल्ली में फिर श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना, शादी का दबाव बनाने पर गर्लफ्रेंड की हत्या

    दिल्ली में फिर श्रद्धा हत्याकांड जैसी घटना, शादी का दबाव बनाने पर गर्लफ्रेंड की हत्या

    February 15, 2023 दिल्ली 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली : पुलिस की अपराध शाखा ने द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर थाना क्षेत्र इलाके में स्थित एक ढाबे से युवती का शव (Girlfriend Murdered) बरामद किया है। युवती का शव ढाबे के फ्रिज के अंदर रखा हुआ था। इस मामले में आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपित की पहचान साहिल गहलोत के रूप में की गई है, जो कि मितराऊं गांव का रहने वाला है। एडिशनल डीसीपी विक्रम सिंह ने बताया कि दोनों प्रेम संबंध में थे। युवती, युवक के शादी करने के खिलाफ थी, जिसके चलते दोनों में विवाद चल रहा था। युवती अपने प्रेमी पर शादी का दबाव डाल रही थी, इसलिए प्रेमी ने उसकी हत्या कर दी।

    इसे भी पढ़ें – दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी, LG ने एक और कार पार्किंग का दिया तोहफा

    आरोपित ने शव को मितराऊं गांव इलाके के एक ढाबे में शव को छिपा दिया था। तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। आरोपित साहिल गहलोत मितराऊं गांव का रहने वाला है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, लड़की उत्तम नगर इलाके की रहने वाली थी। युवक की शादी 10 फरवरी को होनी थी। इस दौरान प्रेमिका के विरोध को देखते हुए उसने अपने बचाव में प्रेमिका की हत्या कर दी और शव को गांव से दूर स्थित एक ढाबे के फ्रिज में छुपा दिया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवती के गायब होने की एफआईआर दर्ज क्यों नहीं कराई गई थी।

    इसे भी पढ़ें – दिल्ली के सात फ्लाईओवरों का होगा जीर्णोद्धार, केजरीवाल सरकार ने दी मंजूरी

    Girlfriend Murdered – घटना के 4 दिन बाद तक स्थानीय पुलिस को मामले की कोई जानकारी नहीं थी। मंगलवार को अपराध शाखा ने शव बरामद कर स्थानीय पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ। घटना पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश की राजधानी में अपराधियों का इस तरह बेखौफ़ होना बहुत चिंताजनक है। दिल्ली में इस तरह के अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, दिल्ली में हमारी बहन-बेटियों की सुरक्षा को कृपया गंभीरता से लीजिए। एलजी साहिब हम पूरा सहयोग करेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

    दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात कार, हड़कंप

    दिल्ली में फैक्ट्री के बाहर लावारिस बैग में मिली सड़ी-गली लाश! इलाके में फैला हड़कंप

    Delhi News: दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन! 22 ठिकानों पर रेड, कई पर FIR दर्ज

    सोशल मीडिया से हटाने होंगे अनिरुद्धाचार्य के ‘फर्जी’ वीडियो, दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त निर्देश

    क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की ‘रहस्यमयी मुस्कान’ ने बढ़ा दी सियासी हलचल!

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.