नई दिल्ली : उपमुख्यमंत्री एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को दिल्ली में यातायात को सुगम बनाने की दिशा में सात महत्वपूर्ण फ्लाई ओवरों (Flyovers Renovation) के सुदृढ़ीकरण व मरम्मत के कार्यों को मंजूरी दी हैं। इनमें अफ्रीका एवेन्यू फ्लाईओवर, मोती बाग फ्लाईओवर, सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर, आईटीओ फ्लाईओवर, तिलक नगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर फ्लाईओवर, तिलक नगर मेट्रो फ्लाईओवर व पंजाबी बाग फ्लाईओवर शामिल हैं। इन फ्लाई ओवरों के मरम्मत कार्यों के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री मनीष सिसोदिया ने 12.46 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
इसे भी पढ़ें – विधायक सोमनाथ भारती ने उपराज्यपाल को लिखी चिट्ठी, महरौली में डीडीए का बुलडोजर रोकें
इस मौके पर सिसोदिया ने कहा पीडब्ल्यूडी द्वारा दिल्ली के सात मुख्य फ्लाई ओवरों का सुदृढ़ीकरण व मरम्मत कार्य किया जाएगा। इससे फ्लाई ओवरों की मजबूती बढ़ने के साथ-साथ उनका जीवनकाल 20 साल तक बढ़ जाएगा। सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में हम क्रमबद्ध तरीके से पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाले फ्लाई ओवरों को बेहतर बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फ्लाई ओवरों के पुराने होने और उनपर वाहनों के लोड से कंक्रीट की सतह क्षीण हो जाती है और इससे वाहनों की आवाजाही अवरुद्ध होती है।
इसे भी पढ़ें – दिल्ली मेयर चुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मनोनीत पार्षद नहीं डाल पाएंगे वोट
Flyovers Renovation – इसी को देखते हुए दिल्ली सरकार द्वारा इसके सुदृढ़ीकरण का काम शुरू किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। सुदृढ़ीकरण के बाद रोजाना इनका इस्तेमाल करने वाले लाखों लोगों को फायदा होगा। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि फ्लाई ओवरों के सुदृढ़ीकरण के कार्यों को समय रहते पूरा किया जाए। उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा दिल्ली के फ्लाई ओवरों का नियमित रूप से रख-रखाव किया जाता है। हालांकि, यातायात के अत्यधिक दबाव के कारण फ्लाइ ओवरों में छोटी-मोटी कमियां आ जाती हैं जिसका पीडब्ल्यूडी के रिपेयर यूनिट द्वारा समय-समय पर मेंटिनेंस किया जाता है।

