Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़ा बड़ा विधेयक
    • गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रेस पर बरसे
    • IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव
    • आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्रमुख मंदिर
    • “अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!” – पीएम मोदी
    • बंगाल का ‘खेला’ शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- “हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सीधी चुनौती”
    • असम में बीजेपी का ‘मास्टर स्ट्रोक’! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी और विरासत पर बड़े ऐलान
    • राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- “घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 1
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हिंदू जागरण मंच ने सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका, भगवान राम से राहुल गांधी की तुलना से थे नाराज

    हिंदू जागरण मंच ने सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका, भगवान राम से राहुल गांधी की तुलना से थे नाराज

    December 29, 2022 बड़ी खबर 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    फर्रुखाबाद : पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना भगवान राम से किए जाने से नाराज हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में उनका (खुर्शीद का) पुतला फूंककर (Effigy Blew Up) विरोध प्रकट किया। बुधवार शाम हिंदू जागरण मंच के संयोजक प्रदीप सक्सेना के नेतृत्व में मंच के पदाधिकारियों ने सब्जी मंडी रोड, जवाहर नगर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद का पुतला फूंका। खुर्शीद लोकसभा में फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने पिछले दिनों मुरादाबाद में कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी की क्षमता को असीमित बताते हुए उन्हें न केवल योगी और ‘सुपर ह्यूमन’ करार दिया था, बल्कि उनकी तुलना भगवान राम से करते हुए कहा था कि कांग्रेसी उनकी खड़ाऊ लेकर चल रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें – यूपी में मजदूरों को लेकर छत्तीसगढ़ जा रही बस पलटी, 25 लोग घायल

    मुरादाबाद सर्किट हाउस में सोमवार को पहुंचे खुर्शीद ने राहुल की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के उत्तर प्रदेश में व्‍यापक रूप से न आने के सवाल पर कहा था भगवान राम हर जगह नहीं जा सकते, जबकि उनकी खड़ाऊ बहुत दूर तक जाती है। उनकी खड़ाऊ लेकर हम (कांग्रेसी) चल रहे हैं। खड़ाऊ उत्तर प्रदेश आ चुकी है, तो राम जी भी आ ही जाएंगे। खुर्शीद के बयान को चाटुकारिता की हद करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के वरिष्ठ प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने कहा था कि सलमान खुर्शीद साहब का जो बयान है, उसे चाटूकारिता संस्कृति के अलावा और कुछ नहीं कहा जा सकता है।

    इसे भी पढ़ें – खांसी का सीरप : औषधि विभाग के दल ने दवा कंपनी के नोएडा कार्यालय में किया निरीक्षण

    Effigy Blew Up – श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे महापुरुष, जिनका पूरी दुनिया अनुकरण करती है, जो अखिल ब्रह्मांड के नायक के रूप में जाने जाते हैं, जिनकी लोग वंदना-उपासना करते हैं, ऐसे भगवान श्रीराम से राहुल जी की तुलना करने से पहले सलमान साहब को सौ बार सोचना चाहिए था। उन्होंने कहा कि सलमान खुर्शीद बैरिस्‍टर हैं, लेकिन उनकी भाषा राजशाही के चारण परंपरा की प्रतीक है। भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया आने के बाद कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के प्रांतीय संयोजक का दायित्व संभाल रहे खुर्शीद ने मंगलवार को मेरठ में कहा था कि वह नागपुर (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) से पूछकर अपने नेता की तारीफ नहीं करेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    ‘डॉक्टर नहीं बॉयफ्रेंड संग रहूंगी’ कह कैश-गहने लेकर भागी लुटेरी दुल्हन, FIR दर्ज

    अखिलेश यादव का बड़ा धमाका: “शंकराचार्य का आशीर्वाद मिल गया, अब नकली संतों का होगा अंत!”

    बरेली में ‘इश्क’ का दर्दनाक अंत: प्रेमिका की मौत की खबर सुनते ही प्रेमी भी फंदे पर झूला

    कैसा होगा ‘नया आगरा’? 15 लाख लोगों के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, नोएडा की तर्ज पर बसेंगे 58 गांव!

    ‘गद्दारों ने हमारे शेर को धोखे से मारा…’ खामेनेई की मौत पर लखनऊ की सड़कों पर उतरा शिया समुदाय

    ‘पत्नी बनाओ या जान दे दूंगी’, मुरादाबाद में BJP नेता के घर पहुंची महिला का हंगामा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.