दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को रोहिणी सेक्टर-16 स्थित अंबेडकर भवन में संचालित राजस्व विभाग के ई-सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों (VI-A और VI-C) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय भवन की जर्जर स्थिति, खराब लाइट व्यवस्था, बंद एयर कंडीशनर, टूटे फर्श और शौचालय की बदहाली देख मुख्यमंत्री ने गहरी (cm’s surprise inspection) नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं न देना प्रशासनिक जवाबदेही पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न है।
🗣️ नागरिकों से सीधा संवाद और उनकी समस्याएं
निरीक्षण के दौरान सीएम ने कार्यालय आए नागरिकों से सीधे बातचीत की। लोगों ने घंटों खड़े रहने, टोकन सिस्टम की कमी और बैठने की व्यवस्था न होने जैसी समस्याएं बताईं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य नागरिकों को अपने वैध कार्यों के लिए घंटों परेशान करना कतई स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने (cm’s surprise inspection) सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने को सरकार की प्राथमिकता बताया।
🛠️ एक हफ्ते में फेसलिफ्टिंग और मरम्मत के निर्देश
सीएम ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर व्यापक सुधार के निर्देश दिए हैं, जिनमें शामिल हैं:
-
-
सभी खराब लाइटों और एयर कंडीशनरों की मरम्मत।
-
-
-
टूटे फर्श और टाइलों को दुरुस्त करना।
-
-
-
नागरिकों के लिए पर्याप्त बेंच और बैठने की व्यवस्था।
-
-
-
कबाड़ हटाकर रिकॉर्ड रूम और कार्यालय की साफ-सफाई सुनिश्चित करना।
-
🛡️ दस्तावेजों की सुरक्षा और समयबद्ध सेवा
मुख्यमंत्री ने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण करते हुए राजस्व अभिलेखों के डिजिटलीकरण और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने को कहा। उन्होंने सख्त लहजे में चेतावनी दी कि यदि कार्य में जानबूझकर देरी, उत्पीड़न या रिश्वतखोरी की शिकायत मिली, तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

