बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक दिव्यांग महिला के साथ उनके ही मकान मालिक दंपति ने लाखों की धोखाधड़ी और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की पहचान एमबीए ग्रेजुएट शर्मिला शेषाद्रि (50) और उनके पति गणेश कुमार (52) के रूप में हुई है। पीड़िता (landlord broke trust) पिछले आठ वर्षों से दंपति के घर में एक परिवार की तरह रह रही थी, लेकिन आरोपियों ने इसी भरोसे का फायदा उठाकर महिला की पूरी जमा-पूंजी पर हाथ साफ कर दिया।
💰 अलमारी से गायब हुआ कैश और गहने
पीड़िता ने जून 2024 में बैंक लॉकर शिफ्ट करने के लिए भारी मात्रा में सोने के आभूषण और करीब 49.50 लाख रुपये कैश अलमारी में रखे थे। जब उन्होंने दूसरी जगह सामान शिफ्ट करने के लिए अलमारी खोलने की कोशिश की, तो चाबी गायब मिली। आरोपियों ने चाबी बनाने वाले को बुलाने के नाम पर कई दिनों तक टालमटोल की, जिससे पीड़िता को शक हुआ। अंततः जब पीड़िता ने खुद चाबी बनाने वाले को बुलाकर अलमारी खुलवाई, तो अंदर रखा कैश और गहने गायब थे।
🚫 आरोपियों की बेशर्मी: ‘न कैश देंगे, न गहने’
जब पीड़िता ने दंपति से पूछताछ की, तो आरोपियों ने बेहद बेशर्मी से जवाब दिया कि वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे, इसलिए उन्होंने महिला के पैसों को अपने बिजनेस में इस्तेमाल कर लिया है। उन्होंने साफ कह दिया कि वे न तो नकदी लौटाएंगे और न ही गहने वापस करेंगे। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में (landlord broke trust) शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।


