लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस को करीब चार वर्षों के लंबे अंतराल के बाद अब स्थायी डीजीपी मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इस दिशा में नियुक्ति प्रक्रिया आज मंगलवार को दिल्ली में आयोजित होने वाली UPSC की एक अहम बैठक के साथ और आगे बढ़ेगी। इस उच्च स्तरीय बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार का (UP Police DGP Appointment) प्रतिनिधित्व मुख्य सचिव एसपी गोयल करेंगे। UPSC इस बैठक में यूपी पुलिस के शीर्ष पद के लिए तीन वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नामों का एक पैनल अंतिम रूप से तैयार करेगा, जिसे राज्य सरकार को भेजा जाएगा। सूत्रों की मानें तो वर्तमान में कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण का स्थायी डीजीपी बनना लगभग तय माना जा रहा है।
👤 नियुक्ति की रेस में शामिल प्रमुख दावेदार: रेणुका मिश्रा, पीयूष आनंद और राजीव कृष्ण का प्रोफाइल
डीजीपी पद के पैनल में शामिल होने वाले संभावित दावेदारों का विवरण इस प्रकार है:
-
-
रेणुका मिश्रा (1990 बैच): वरिष्ठता सूची में सबसे ऊपर हैं। उन्होंने बीकॉम, एमए (इकोनॉमिक्स) और पुलिस प्रशासन में एमए की डिग्री प्राप्त की है। वह पूर्व में यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। मई 2021 में उन्हें डीजी पद पर पदोन्नति मिली थी, हालांकि सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले के बाद जुलाई 2024 से वह नियमित तैनाती की प्रतीक्षा में हैं।
-
-
-
पीयूष आनंद (1991 बैच): वर्तमान में केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर एनडीआरएफ (NDRF) के महानिदेशक हैं। आईआईटी दिल्ली से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक और एमडीआई गुरुग्राम से पब्लिक पॉलिसी में पोस्ट-ग्रेजुएट पीयूष आनंद का लंबा अनुभव रहा है। उन्होंने यूपी के 11 जिलों में कप्तानी संभाली है, साथ ही सीबीआई (CBI) में 7 साल और सीआईएसएफ (CISF) में महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं।
-
-
-
राजीव कृष्ण (1991 बैच): वर्तमान में उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। मई 2022 से यूपी पुलिस बिना स्थायी प्रमुख के चल रही थी, जिसे देखते हुए (UP Police DGP Appointment) राजीव कृष्ण को इस पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
-

