गुरुग्राम : जब विज्ञान की उच्च डिग्री, सीए (CA) पति का सामाजिक रूतबा और देश की नामी कंपनी में सीनियर अकाउंट एग्जिक्यूटिव का बड़ा पद भी जिंदगी की अंदरूनी उलझनों को सुलझाने में नाकाम हो गया, तो 24 साल की जागृति बारी ने हारकर उस जादुई दुनिया का दरवाजा खटखटाया जहां दावों और चमत्कारों के (Gurugram mall suicide case) सहारे टूटे हुए दिलों को जोड़ने की झूठी उम्मीद बेची जाती है। गुरुग्राम के सेक्टर-65 स्थित वर्ल्डमार्क मॉल की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाने वाली जागृति की मौत के मामले में पुलिस के हाथ जो मोबाइल चैट लगी है, उसने इस सुसाइड केस को एक बेहद दर्दनाक और बिल्कुल अलग एंगल दे दिया है।
Gurugram mall suicide case – जांच में पता चला है कि कानून, पुलिस या समाज से पूरी तरह आस खो चुकी जागृति पिछले काफी समय से एक एस्ट्रोलॉजर (ज्योतिषी) के निरंतर संपर्क में थी। वह दुनिया से छिप-छिपकर उस ज्योतिषी से अपनी शादीशुदा जिंदगी को बचाने, घरेलू कलेश खत्म करने और ससुराल वालों के टॉर्चर से मुक्ति पाने के उपाय पूछ रही थी। उसने किस्मत बदलने के कई टोटके और तरीके भी आजमाए, लेकिन जब सारे उपाय फेल हो गए और चौबीस घंटे की मानसिक प्रताड़ना कम नहीं हुई, तो उम्मीद का आखिरी धागा भी टूट गया और उसने मौत को गले लगा लिया।
👮 आरोपी पति अमित सिंघल सलाखों के पीछे
घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-65 थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मृतका के भाई हार्दिक की लिखित शिकायत पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment to Suicide) का केस दर्ज कर आरोपी पति अमित सिंघल को गिरफ्तार कर लिया है।


