जिम में बॉडी बनाने वाले कई ऐसी गलतियां करते हैं जिसकी वजह से जान को खतरा तक बन जाता है. इन गलतियों में से एक वीकेंड पार्टी के बाद वर्कआउट करना है. दरअसल, कुछ लोग शनिवार या रविवार को एल्कोहोल (Gym Mistake) की पार्टी करते हैं और अगले दिन यानी सोमवार को जिम में पसीना बहाते हैं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि इस गलती की वजह से हार्ट अटैक का रिस्क तक बन जाता है.
⚠️ वीकेंड पार्टी और मंडे जिम: क्यों है यह हार्ट अटैक का न्योता?
कैलाश दीपक हॉस्पिटल की कंसल्टेंट डाइटिशियन डॉक्टर रिचा शर्मा के अनुसार, वीकेंड पर पार्टी, देर रात तक जागना और शराब का सेवन शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी कर देता है. ऐसी स्थिति में सोमवार को भारी एक्सरसाइज या हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट करना दिल पर अतिरिक्त दबाव डालता है. डिहाइड्रेशन की वजह से मांसपेशियों की क्षमता और शरीर की रिकवरी प्रभावित होती है, जिससे कार्डियक अरेस्ट का खतरा बढ़ जाता है.
🤕 शरीर को नजरअंदाज करना भारी: हो सकती हैं ये गंभीर दिक्कतें
डॉ. रिचा शर्मा कहती हैं कि शराब के असर या डिहाइड्रेशन में जिम करने से चक्कर आना, कमजोरी, सिरदर्द, मसल्स क्रैम्प्स, हार्ट रेट बढ़ना और ब्लड प्रेशर असंतुलित होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. कई बार लोग इसे सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन गंभीर डिहाइड्रेशन शरीर के तापमान को नियंत्रित करने की क्षमता कम (Gym Mistake) कर देता है, जिससे हीट एक्सॉशन या बेहोशी का खतरा पैदा हो जाता है.
💡वर्कआउट से पहले रिकवरी है सबसे जरूरी
फिटनेस का मतलब सिर्फ रोज जिम जाना नहीं, बल्कि शरीर की स्थिति को समझना है. अगर आप पार्टी के बाद वर्कआउट करना चाहते हैं, तो इन बातों का ध्यान रखें:
-
-
रिहाइड्रेशन: शरीर को पहले पर्याप्त पानी, नारियल पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स से हाइड्रेट करें.
-
-
-
हल्का व्यायाम: अगर शरीर थका हुआ महसूस कर रहा हो, तो हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट की जगह हल्की स्ट्रेचिंग, वॉक या योग करें.
-
-
-
पोषण: ताजे फल और हल्का पौष्टिक भोजन लें ताकि शरीर को रिकवरी का समय मिले.
-

