Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का ‘अन्नपूर्णा भंडार’ पर बड़ा फैसला
    • पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह
    • Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने
    • BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा
    • Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर पीटा
    • Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार
    • UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक
    • Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन कराई शादी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, May 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » डुमरी सड़क हादसा: प्रशासन ने कड़े किए यातायात नियम, बाजार क्षेत्र में अब नहीं घुस पाएंगे भारी वाहन

    डुमरी सड़क हादसा: प्रशासन ने कड़े किए यातायात नियम, बाजार क्षेत्र में अब नहीं घुस पाएंगे भारी वाहन

    May 11, 2026 झारखण्ड 2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    गिरिडीहः जिला में डुमरी प्रखंड के इसरी बाजार में चार दिनों पूर्व भीषण हादसा हो गया था। यहाँ कोयला लदी ट्रक अनियंत्रित होकर बाजार में जा घुसी थी। कई वाहनों को क्षतिग्रस्त करते हुए दर्जनाधिक लोगों को चपेट में ले लिया था। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई थी। अब ऐसी घटना दोबारा न हो, इसे लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गई है।

    🤝 सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन और ग्रामीणों की अहम बैठक

    अनुमंडल पदाधिकारी संतोष गुप्ता एवं एसडीपीओ सुमित प्रसाद की ओर से आयोजित इस बैठक में स्थानीय व्यापारी, ग्रामीण, वाहन मालिकों, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। सड़क सुरक्षा को दुरुस्त करने के उद्देश्य से आयोजित इस बैठक में यातायात नियमों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्णय हुआ।

    🚫 सुबह 8 से रात 8 बजे तक भारी वाहनों की नो-एंट्री

    बैठक के दौरान एसडीओ संतोष गुप्ता ने लोगों को बताया कि आम लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर सुबह आठ से रात 8 बजे तक डुमरी-इसरी बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। बैठक में उपस्थित लोगों ने भी कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। लोगों ने मुख्य चौक-चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने, अवैध पार्किंग हटाने तथा भारी वाहनों की निगरानी बढ़ाने की मांग की।

    🗣️ एसडीएम की अपील: सड़क सुरक्षा में सबकी भागीदारी जरूरी

    एसडीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने व्यापारिक प्रतिष्ठानों और वाहन मालिकों से अपील की कि वे अपने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें तथा तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और लापरवाही से वाहन चलाने जैसी गतिविधियों पर रोक लगाएं।

    🚔 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    सड़क हादसों में कमी लाने के लिए प्रशासन जल्द ही विशेष अभियान चलाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा। इस बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन के इस कदम की सराहना करते हुए सड़क सुरक्षा अभियान में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट

    Giridih News: दिलीप दास हत्याकांड की जांच तेज, कबरीबाद माइंस पहुंची FSL की टीम, जुटाए साक्ष्य

    Ranchi News: कोकर से लापता मासूम बच्ची के परिजनों से मिले आदित्य साहू, पुलिस को दिया 36 घंटे का अल्टीमेटम

    Gold Price Jharkhand: पीएम की अपील का दिखने लगा असर, झारखंड के सर्राफा बाजार में छाई खामोशी

    Ranchi News: 13 महीने से मानदेय न मिलने पर भड़के व्यावसायिक शिक्षक, JEPC मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन

    BBMKU Dhanbad: हरित उद्यमिता और टिकाऊ आजीविका पर राष्ट्रीय सम्मेलन, लैब टू लैंड तकनीक पर जोर

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.