Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का ‘अन्नपूर्णा भंडार’ पर बड़ा फैसला
    • पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह
    • Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने
    • BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा
    • Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर पीटा
    • Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार
    • UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक
    • Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन कराई शादी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, May 11
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Dumka Murder Case: डीजे संचालक दिनेश राय हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका और उसके पति समेत 4 गिरफ्तार

    Dumka Murder Case: डीजे संचालक दिनेश राय हत्याकांड का खुलासा, प्रेमिका और उसके पति समेत 4 गिरफ्तार

    May 11, 2026 झारखण्ड 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दुमकाः जिला में चार दिन पूर्व हुए डीजे संचालक दिनेश राय की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। दिनेश की हत्या विवाहिता के साथ अवैध संबंध में की गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि मृतक की प्रेमिका जो विवाहित है, वह भी इस हत्याकांड में शामिल थी।

    🪨 पत्थर से कूचकर और रॉड से मारकर की गई थी हत्या

    7 मई को जिला में रामगढ़ थाना क्षेत्र के झुंझी और दोन्दिया गांव के बीच स्थित सुनसान स्थान पर एक युवक का शव बरामद किया गया था। शव पर पत्थर के चोट के निशान थे। प्रथम दृष्टया में यह साफ प्रतीत हो रहा था कि युवक की हत्या कई लोगों ने मिलकर की है। उस दिन मृतक दिनेश कुमार राय की पत्नी ललिता देवी के फर्द बयान के आधार पर रामगढ़ थाना कांड सं0-34/2026 में धारा 103 (1)/238 बीएनएस के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस कांड की गंभीरता को देखते हुए दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया।

    📞 कॉल डिटेल से खुला प्रेम प्रसंग का राज: एसपी पीतांबर सिंह

    इस पूरे मामले पर दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी। एसपी ने बताया कि अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि मृतक दिनेश कुमार राय का एक महिला के बीच प्रेम प्रसंग था, जो घटनास्थल से थोड़ी ही दूर स्थित गांव की रहने वाली थी। कॉल डिटेल से यह भी साफ हुआ कि मृतक दिनेश और महिला के बीच मोबाइल पर लगातार बात होती थी। ऐसे में यह शक गहराया कि कहीं इस हत्याकांड के पीछे यह प्रेम प्रसंग तो नहीं है। जिसके आधार पर महिला और उसके पति से पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि उनके द्वारा ही हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। इसमें महिला के भाई और एक रिश्तेदार ने भी साथ दिया था।

    🔪 जाल बिछाकर बुलाया और कर दी हत्या, आरोपी जेल भेजे गए

    पुलिस को पूछताछ में यह पता चला कि जब महिला के पति को पता चला कि उसकी पत्नी के साथ दिनेश का संबंध है तो उसने साजिश के तहत पत्नी को ही कहा कि उसे फोन कर बुलाओ। प्रेमिका के बुलावे पर जब दिनेश वहां पहुंचा तो चारों ने मिलकर दिनेश को दबोच लिया और पत्थर, कुल्हाड़ी और रॉड से मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला समेत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उनलोगों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल लोहे का रॉड, खून लगा हुआ दो पत्थर, मृतक का मोबाइल और कुल्हाड़ी बरामद की गई है। एसपी ने कहा कि इस तरह दिनेश राय हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतारा मौत के घाट

    Giridih News: दिलीप दास हत्याकांड की जांच तेज, कबरीबाद माइंस पहुंची FSL की टीम, जुटाए साक्ष्य

    Ranchi News: कोकर से लापता मासूम बच्ची के परिजनों से मिले आदित्य साहू, पुलिस को दिया 36 घंटे का अल्टीमेटम

    Gold Price Jharkhand: पीएम की अपील का दिखने लगा असर, झारखंड के सर्राफा बाजार में छाई खामोशी

    Ranchi News: 13 महीने से मानदेय न मिलने पर भड़के व्यावसायिक शिक्षक, JEPC मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन

    BBMKU Dhanbad: हरित उद्यमिता और टिकाऊ आजीविका पर राष्ट्रीय सम्मेलन, लैब टू लैंड तकनीक पर जोर

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.