दिल्ली का उत्तर-पूर्वी जिला एक बार फिर खून से लाल हो गया है. न्यू उस्मानपुर थाना क्षेत्र के गौतम विहार इलाके में देर रात एक 16 वर्षीय किशोर की धारदार हथियार से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस (murder in broad daylight) घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है.
मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों की संख्या तीन से चार बताई जा रही है. आरोपियों ने किशोर को अकेले पाकर उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. हमले के बाद किशोर खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा और हमलावर मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
murder in broad daylight – वारदात की गंभीरता को देखते हुए न्यू उस्मानपुर पुलिस के साथ फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि वे इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.

