Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 641 करोड़ का ‘ग्रीन पावर पंच’!नाभा पावर संग मान सरकार का क्लीन एनर्जी विज़न, 24×7 सस्ती बिजली और हज़ारों नौकरियां
    • पंजाब सरकार ने किया 5,000 करोड़ का ‘रौशन पंजाब’ मिशन शुरू: हर घर को मिलेगी चौबीसों घंटे बिजली
    • मान सरकार ने पंजाब को बनाया IT Hub ! Sify Infinit के ₹611 करोड़ के निवेश से डिजिटल युग में पंजाब ने भरी ऐतिहासिक उड़ान
    • पंजाब सरकार की बड़ी उपलब्धि: टॉप्पन (जापान की पैकेजिंग कंपनी) करेगी ₹788 करोड़ का निवेश
    • LPU के ‘वन इंडिया फेस्ट’ में अरविंद केजरीवाल और CM भगवंत मान ने की शिरकत, भारतीय सांस्कृतिक एकता का हुआ भव्य प्रदर्शन
    • खुशखबरी! लाड़ली बहना योजना की 29वीं किस्त हुई जारी, तुरंत चेक करें अपना बैंक बैलेंस, क्या आपके खाते में आए पैसे?
    • दवा सुरक्षा को लेकर ड्रग विभाग सख्त: ग्वालियर में लगातार दूसरे दिन एक्शन, कई दुकानों पर की कार्रवाई, दो को नोटिस थमाया
    • MP Weather: इस साल ‘कड़ाके की सर्दी’ का डबल अटैक? मानसून की तरह ठंड ने भी समय से पहले दी दस्तक, क्या है मौसम का नया मिजाज
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 12
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » यूपी में भाजपा-सपा का इम्तहान आज, उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

    यूपी में भाजपा-सपा का इम्तहान आज, उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

    December 5, 2022 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    Voting Start
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तरप्रदेश में मैनपुरी लोकसभा और रामपुर व खतौली विधानसभा उपचुनाव के लिए (Voting Start) आज मतदान हो रहा है। यह चुनाव भाजपा और सपा के लिए बड़ा इम्तहान है। सपा के अभेद दुर्ग मैनपुरी को ढहाकर भाजपा यूपी फतह का संदेश देना चाहती है जबकि सपा ने भाजपा के रथ को रोकने के लिए चक्रव्यूह बना रखा है। इसमें अखिलेश-शिवपाल की एकता भाजपा के लिए दीवार बन गई है।लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले होने वाले मैनपुरी उपचुनाव पर पूरे देश की निगाह है। यहां मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद उपचुनाव हो रहा है। सपा ने पूर्व सांसद डिंपल यादव को मैदान में उतारकर सैफई परिवार की साख दांव पर लगा दी है तो भाजपा ने मुलायम के शागिर्द रहे पूर्व सांसद रघुराज शाक्य पर दांव लगाकर गढ़ में ही मात देने की रणनीति तैयार की है।

    इसे भी पढ़ें – आम समाज को जागरूक करने में प्रबुद्धजन की बड़ी भूमिका – सीएम योगी

    यहां के सियासी मुकाबले की गर्मी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव नामांकन के बाद से मैनपुरी में डेरा डाले हैं। जनसभा के साथ घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। इसे अखिलेश में हुए बड़े बदलाव के तौर पर भी देखा जा रहा है। क्योंकि अभी तक वह उपचुनाव से दूर रहे हैं। दूसरी तरफ भाजपा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं को मैदान में उतार कर पुख्ता सियासी चक्रव्यूह तैयार किया है। इसे तोड़ने में कई जगह सपाई पसीने-पसीने नजर आ रहे हैं।

    इसे भी पढ़ें – केन्द्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण पहुंची वाराणसी, काशी तमिल संगमम में होंगी शामिल

    Voting Start – सपा का गढ़ माने जाने वाले ज्यादातर लोकसभा क्षेत्र पर भाजपा ने परचम लहरा दिया है। इनमें कन्नौज, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, इटावा, आजमगढ़ और रामपुर शामिल हैं। मैनपुरी सैफई परिवार की घर की सीट मानी जाती है। यहां 1989 से अब तक हुए 11 लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह या उनके परिवार के सदस्य को ही विजय मिली। मुलायम अब वह नहीं हैं। ऐसे में भाजपा इस सीट को हासिल कर पूरे देश में नया संदेश देना चाहती है। इस सीट के भाजपा के खाते में जाने का सीधा असर मुख्यमंत्री योगी के कद पर भी पड़ेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मस्जिद के अंदर तिहरा हत्याकांड: मौलवी की पत्नी और दो बेटियों की निर्मम हत्या, 6 घंटे में सुलझी गुत्थी, हिरासत में दो नाबालिग छात्र

    प्रेमानंद महाराज की भक्तिमय ‘मिनी पदयात्रा’: सैकड़ों भक्तों को दिए दर्शन, वृंदावन की गलियों में गूंजे राधा रानी के जयकारे

    तौकीर रज़ा का ‘नेटवर्क’ ध्वस्त: करीबी नफीस और नदीम समेत सात पर हिंसा की साजिश का आरोप

    कासगंज में भीड़ पर सियार ने अचानक बोला हमला, 8 लोग घायल, मच गई अफरातफरी

    बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में बड़ा बवाल, ABVP ने पूर्व SP विधायक समेत 200 पर दर्ज कराई FIR, परिसर में तनाव

    मुरादाबाद में लव जिहाद : 5 बच्चों की मां को फेसबुक पर फंसाया, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.