Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोशल मीडिया स्टेटस पड़ा भारी! पवन खेड़ा के RSS विरोधी बयान को शेयर करने पर कांग्रेसी कार्यकर्ता को जेल
    • दागदार हुई सिवनी पुलिस : हवाला कांड से पहले ही 11 निलंबित, अब घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा गया हेड कांस्टेबल
    • UP भर्ती मामले में CBI जांच पर ब्रेक! सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को पलटा
    • RSS का भविष्य मंथन : शताब्दी वर्ष के बाद संगठन की दिशा तय करने जबलपुर में जुटेंगे शीर्ष नेता
    • दिल्ली यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी की हद! ABVP नेता दीपिका झा ने पुलिस के सामने प्रोफेसर को जड़ा थप्पड़
    • नक्सलियों का बड़ा आत्मसमर्पण! 210 से अधिक लड़ाकों ने डाले हथियार, ‘लाल आतंक’ पर लगाम
    • रहस्य: दुनिया के सबसे अमीर मंदिर में फूल कहां से आते हैं? भगवान के श्रृंगार के लिए नहीं खरीदे जाते हैं फूल
    • बिहार चुनाव 2025: BJP ने झोंकी पूरी ताकत! PM मोदी के 10 और अमित शाह के कार्यक्रमों की लिस्ट जारी
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, October 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » दिल्ली में कल होगा मतदान, सुबह तीन बजे से डीटीसी और चार बजे से चलेगी मेट्रो

    दिल्ली में कल होगा मतदान, सुबह तीन बजे से डीटीसी और चार बजे से चलेगी मेट्रो

    December 3, 2022 दिल्ली 2 Mins Read
    Voting For MCD Election
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    दिल्ली में कल नगर निगम चुनाव के लिए मतदान (Voting For MCD Election) है। चार दिसंबर को मतदान के लिए सभी सरकारी स्कूलों में पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। ऐसे में इनकी तैयारी के मद्देनजर शनिवार को सभी सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसके बदले 10 दिसंबर को दूसरे शनिवार को स्कूल खुलेंगे। शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी सरकारी स्कूल प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि वह तीन दिसंबर को स्कूल बंद रहने की जानकारी छात्रों, स्टाफ सदस्यों, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्यों व अभिभावकों तक पहुंचा दें। वहीं, कुछ इलाकों के निजी स्कूलों ने भी एमसीडी चुनाव की तैयारी को देखते हुए स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। इसकी जानकारी अभिभावकों को मैसेज से भेजी गई है।

    इसे भी पढ़ें – हम किसी भी कीमत पर अपनी योग कक्षाओं को बंद नहीं होने देंगे : अरविन्द केजरीवाल

    Voting For MCD Election – एमसीडी चुनाव के लिहाज से रविवार सुबह चार बजे से मेट्रो सेवाओं की शुरुआत होगी। सुबह चार से छह बजे के बीच सभी लाइनों पर आधे घंटे के अंतराल पर मेट्रो मिलेगी। इसके बाद मेट्रो सामान्य समय सारिणी के मुताबिक चलेगी। दिल्ली परिवहन निगम ने भी तड़के तीन बजे से ही बसें चलाने का फैसला लिया है। इस दौरान 35 रूटों पर बसें चलाई जाएंगी, ताकि आवागमन में दिक्कत नहीं हो। मतगणना के दौरान बुधवार को भी तड़के तीन बजे बस सेवा की शुरुआत होगी।

    इसे भी पढ़ें – MCD चुनाव के लिए 30 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन से रखी जायेगी नजर

    दिल्ली नगर निगम चुनाव में मतदान शांतिपूर्ण करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग संवेदनशील बूथों की लाइव वेबकास्टिंग करेगा। निगम चुनाव के लिए रविवार को होने वाले मतदान में 13368 पोलिंग बूथों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें से 3360 संवेदनशील हैं। दिल्ली के 493 इलाकों में बने इन एक चौथाई संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। साथ ही 493 माइक्रो ऑब्जर्वर भी लगाए गए हैं। इसके अलावा पूरी दिल्ली को छावनी में तबदील कर दिया गया है।राज्य निर्वाचन आयुक्त विजय देव का कहना है कि रविवार होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए पूरी तैयारी हो गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में गुंडागर्दी की हद! ABVP नेता दीपिका झा ने पुलिस के सामने प्रोफेसर को जड़ा थप्पड़

    यमुना में ‘जहर’ कौन घोल रहा? सौरभ भारद्वाज ने मंत्री प्रवेश वर्मा पर बोला सीधा हमला

    गुजरात में AAP के 2 नेताओं की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने BJP को दी चेतावनी

    दिवाली से पहले ही दिल्ली में ‘जहर’ घुला : आनंद विहार में AQI 350 के पार, प्रदूषण पर काबू पाने के लिए GRAP-1 लागू

    दिल्ली में पटाखे बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : हरी झंडी मिलने के बाद अब कैसे और कहां मिलेंगे पटाखे?

    दिवाली पर यात्रियों की जेब पर डाका! नोएडा से लखनऊ-वाराणसी का बस किराया 7 गुना बढ़ा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.