उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सुभाषनगर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है. घटना के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं मृतका के भाई शालू का (suspicious death of married woman) आरोप है कि शादी के बाद से ही शालिनी पर दहेज में कार लाने का दबाव बनाया जा रहा था.
suspicious death of married woman – दरअसल, बिहारीपुर वाल्मीकि मंदिर के पास रहने वाले शालू ने सुभाषनगर इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन शालिनी ने 19 फरवरी को अक्षय नाम के युवक से प्रेम विवाह किया थ. शुरुआत में सब ठीक था, लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद ससुराल वालों का व्यवहार बदल गया. शालू का आरोप है कि शादी के बाद से ही शालिनी पर दहेज में कार लाने का दबाव बनाया जा रहा था.
इसे भी पढ़ें – वर्दी की हनक! 12 सेकंड में युवक को मारे 6 थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही दरोगा लाइन हाजिर
शालू के मुताबिक, दो मई की सुबह करीब आठ बजे शालिनी का फोन आया था. वह काफी घबराई हुई थी और रो रही थी. उसने बताया कि ससुराल वाले उसे मायके नहीं आने दे रहे हैं और उसे अपनी जान का खतरा महसूस हो रहा है. शालिनी ने मदद की गुहार भी लगाई थी. शालू तुरंत अपनी बहन के घर पहुंचा. वहां पहुंचकर जो नजारा उसने देखा, उससे उसके होश उड़ गए. शालिनी घर में मृत अवस्था में पड़ी थी.
पति समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इंस्पेक्टर सतीश कुमार नैन ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर पति अक्षय, सास गीता, आकाश, अमन और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है.


