चंडीगढ़ : पूर्व उपमुख्यमंत्री पंजाब और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने अनुभव का हवाला देते हुए दावा किया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं रहेगी और अगले कुछ दिनों में राष्ट्रपति साशन लग जाएगा। आम आदमी पार्टी को खुद सरकार गिरने का डर है, इसलिए उन्होंने मजदूर (congress is completely united) दिवस पर विशेष विधानसभा सत्र बुलाने का ड्रामा किया गया है। इसकी आड़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार बचाने के लिए फ्लोर टेस्ट करवाने जा रहे हैं, ताकि सरकार को बचा सकें। सीएम जानते हैं कि उनके कई विधायक भाजपा के संपर्क में हैं और पार्टी छोड़कर भाजपा में जा सकते हैं।
उन्होंने यह भी दावा किया कि मुझसे किसी ने संपर्क नहीं किया, लेकिन कोई सांसद या कांग्रेसी विधायक भाजपा में शामिल नहीं होने जा रहा है। कांग्रेसियों को भाजपा में जाने की जरूरत नहीं है। पहले गए कांग्रेस के आला नेताओं के हालात सभी के सामने हैं। रंधावा ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह अपनी सत्ता बचाने की बजाए पंजाब को बचाने के लिए जोर लगाए। पंजाब के लोगों को सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करे।
congress is completely united – रंधावा ने सीएम मान से पूछा कि वह बताएं अमृतपाल सिंह से राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) क्यों और किसकी सलाह से हटाया गया। जबकि अमृतपाल के बाहर आते ही ऐसी घटना होना स्वाभाविक नहीं है, यह खतरनाक संकेत हैं। यह केंद्रीय और राज्य एजेंसियों की विफलता है। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथियों और गैंगस्टरों का एक साथ आना पंजाब में हिंदू-सिख भाईचारे के लिए खतरा है। इनके नैक्सस को तोड़ना पड़ेगा, तभी पंजाब बचेगा।


