पंचकूला : नगर निगम पंचकूला चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज ने अपने जनसंपर्क अभियान को तेज करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित किया और नागरिकों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने वार्ड नंबर 18, होटल आर प्लाजा, सेक्टर-15 मार्केट, अलीपुर, मोगीनंद (government of scams or development) तथा सेक्टर-17 स्थित हरको सोसायटी में लोगों से संवाद किया।
जनसभाओं को संबोधित करते हुए सुधा भारद्वाज ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भारी-भरकम टैक्स देने के बावजूद पंचकूला के नागरिक मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम के विकास कार्यों के लिए निर्धारित धनराशि घोटालों और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है, जिससे शहर का समुचित विकास बाधित हो रहा है। उन्होंने कहा, “झूठ की सरकार नहीं—काम की सरकार चाहिए।” साथ ही उन्होंने जनता से सीधा सवाल करते हुए कहा, “घोटालों की सरकार या विकास की सरकार—फैसला अब आपके हाथ में है।”
government of scams or development – सुधा भारद्वाज ने हाल ही में सामने आए 159 करोड़ रुपये के कथित घोटाले का उल्लेख करते हुए कहा कि यह मामला कई गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि यदि सब कुछ पारदर्शी है, तो फिर जिम्मेदारी केवल अधिकारियों पर ही क्यों डाली जा रही है? क्या इस पूरे प्रकरण में बड़े चेहरों की भूमिका की जांच नहीं होनी चाहिए?


