उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में दहेज के लोभ ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया है. पाकबड़ा थाना इलाके के रफ़तपुरा चौराहा स्थित ख्वाजा गरीब नवाज बैंक्वेट हॉल में निकाह की तमाम तैयारियां धरी की धरी रह गईं है. जब दहेज की अतिरिक्त मांग पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा. परिजनों ने दूल्हे और (15 lakhs otherwise wedding procession will not come) उसके परिवार के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है. लड़की के परिजनों का आरोपी है कि दूल्हा की तरफ से अचानक अतिरिक्त दहेज की मांग की गई थी.
15 lakhs otherwise wedding procession will not come – दरअसल, ग्राम पूरी (थाना मैनाठेर) निवासी गुलबशा का रिश्ता करीब डेढ़ साल पहले खौरी निवासी बिनयामीन के साथ तय हुआ था. 22 अप्रैल को निकाह की तारीख मुकर्रर थी और दुल्हन पक्ष ने 1500 मेहमानों के लिए भोजन सहित भव्य इंतजाम किए थे. पीड़ित परिवार का आरोप है कि वे सगाई और अन्य रस्मों में पहले ही करीब 15 लाख रुपये खर्च कर चुके थे, लेकिन इसके बावजूद लड़का पक्ष और अधिक पैसों की लालसा में था.
दूल्हे ने दहेज में मांगे 15 लाख
लड़की के परिजनों ने बताया कि निकाह से ठीक पहले दूल्हे ने 15 लाख रुपये नगद मांगे. बहनों के लिए 10 सोने की अंगूठियां और भाइयों के लिए 3 सोने की चेन की नई मांग अचानक रख दी गई है. इस विषय पर 20 अप्रैल को पुलिस चौकी में पंचायत भी हुई थी. जिसमें यह तय हुआ था कि यदि दुल्हन पक्ष 10 लाख रुपये नहीं दे पाता है, तो लड़का पक्ष तय समय पर बारात लेकर आएगा. निकाह के दिन दोपहर तक इंतजार करने के बाद भी जब बारात नहीं आई, तो दुल्हन और उसके परिजनों के सब्र का बांध टूट गया है. लड़की के परिजनों के द्वारा पुलिस को शिकायत देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की गई है.


