Ishaan Khatter Viral Video: बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्ट एक ऊप्स मूमेंट का शिकार हो गए. एक्टर के साथ ये तब हुआ जब वो एक रेस्टोरेंट से बाहर निकल रहे थे. ‘होमबाउंड’ से चारों तरफ सुर्खियां बटोरने वाले ईशान खट्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ईशान खट्टर के साथ से कॉफी छूट जाती है और नीचे गिर जाती है. इसकी वजह से एक्टर के कपड़े खराब हो जाते हैं. लेकिन पहले से ही बाहर खड़े पैपराजी ने उनका ये मूमेंट कैप्चर कर लिया, जो खूब वायरल हो रहा है.
हाल ही में ईशान खट्टर मुंबई पहुंचे और शहर में पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले अपनी गर्लफ्रेंड चांदनी बैंज से मुलाकात की. इसके बाद कपल एक रेस्टोरेंट में लंलंच डेट पर गया. जब दोनों वहां से निकल रहे थे, तो ईशान खट्टर के (Ishaan Khatter Viral Video) साथ एक छोटा-सा हादसा हो गया. एक्टर अपनी कॉफी हाथ में लेकर निकल रहे थे. लेकिन अचानक उनकी कॉफी उनकी पैंट पर गिर गई.
ईशान खट्टर पर गिरी कॉफी
वायरल हो रहे इस वीडियो में ईशान खट्टर और चांदनी बैंज मुंबई के एक रेस्टोरेंट से लंच के बाद बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं. ईशान ऑरेंज शर्ट और व्हाइट पैंट में काफी स्टाइलिश लग रहे थे. वहीं, चांदनी ने ब्राउन टॉप और पिंक ट्रैक पैंट में एक कैजुअल लुक अपनाया. जब दोनों वहां से निकल रहे थे, तो ईशान के हाथ से गलती से सीढ़ियों पर कॉफी गिर गया, जिससे उनकी सफेद पैंट पर दाग लग गया. इसके बाद ईशान थोड़ी देर के लिए हैरान रह गए और अंदर चले गए. फिर थोड़ी देर बाद कपल बाहर आया और गाड़ी में बैठकर निकल गया.


