मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में रविवार को डिंडोरी जिले से गिट्टी लेने जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया. इस हादसे में ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दबने से चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर का इंजन सीधे सवार चार युवकों के ऊपर जा गिरा. इंजन के भारी वजन के नीचे दबने के कारण चारों दोस्तों को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सूचना पर पहुंची (4 friends died on the spot) पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चारों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
4 friends died on the spot – जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना करनपठार थाना क्षेत्र के ठाढ़पाथर तालाब के पास की है. डिंडोरी जिले के करंजिया क्षेत्र स्थित भीमकुंडी गांव के रहने वाले चार युवक ट्रैक्टर पर सवार होकर अनूपपुर के पौनी स्थित क्रेशर से गिट्टी लेने निकले थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर की गति काफी तेज थी. जैसे ही ट्रैक्टर ठाढ़पाथर तालाब के पास पहुंचा चालक ने संतुलन खो दिया और वाहन सड़क किनारे पलट गया.
सड़क हादसे में चार दोस्तों की गई जान
इस भीषण सड़क हादसे ने भीमकुंडी गांव के चार हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां छीन लीं. मृतकों की पहचान 24 वर्षीय अंकुश उईके, 20 वर्षीय बृजेश पेंद्रो, 18 वर्षीय प्रकाश मार्को और 30 वर्षीय रविन्द्र कुमार गोयल के रूप में हुई है. बताया जा रहा है की घटना के समय इस ट्रैक्टर को अंकुश उइके चला रहा था. परिजनों ने बताया कि ये चारों केवल ग्रामीण ही नहीं, बल्कि गहरे दोस्त भी थे. गांव में जहां कहीं भी काम मिलता था ये चारों साथ में ही जाते थे. रविवार की सुबह भी वे काम के सिलसिले में ही गिट्टी लेने निकले थे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था.


