Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बोकारो से अपहृत ठेका कर्मी जयंत सिंह की हत्या, गिरिडीह से शव बरामद; 6 गिरफ्तार
    • रांची में नवविवाहिता की संदेहास्पद मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
    • धमतरी में पल्स पोलियो अभियान, 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को इस दिन पिलाई जाएगी दवा
    • रेल लाइन विस्तार से प्रभावित किसानों का फूटा गुस्सा, वर्तमान बाजार मूल्य पर मुआवजा और नौकरी की मांग
    • एपीएल से बीपीएल राशन कार्ड विवाद: सदन में भाजपा विधायक बनाम सरकार, जांच की मांग
    • इंदौर में राष्ट्रीय विराट स्वदेशी हाट, ग्रामीण अंचल के उत्पादों की धूम, महिलाओं ने लगाए स्टॉल
    • बांधवगढ़ के टाइगर की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, करंट लगाकर मारा, 6 गिरफ्तार
    • खाचरौद में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर वीभत्स तरीके से मर्डर
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, December 17
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, चार सर्वे ने बताये अपने अनुमान

    हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, चार सर्वे ने बताये अपने अनुमान

    November 10, 2022 हिमांचल प्रदेश 3 Mins Read
    Opinion Poll
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हिमाचल प्रदेश में मतदान में अब महज 2 दिन बचे हैं। 12 नवंबर को राज्य के मतदाता ईवीएम में अपना फैसला दर्ज करेंगे जो 8 दिसंबर को सामने आएगा। फिलहाल गुरुवार शाम को आए 4 ओपिनियन पोल (Opinion Poll) ने जनता का मूड बताने की कोशिश की है। एक सर्वे में भाजपा और कांग्रेस के बीच बेहद नजदीकी मुकाबले की भविष्यवाणी की गई है तो कुछ में अनुमान लगाया गया है कि सत्ताधारी भगवा पार्टी 37 सालों का रिकॉर्ड तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार सरकार बना सकती है।

    इसे भी पढ़ें – पीएम मोदी का कांग्रेस पर जोरदार हमला, कहा – कांग्रेस यानी अस्थिरता की गारंटी

    एबीपी न्यूज सी-वोटर की ओर से जारी सर्वे का अनुमान है कि मुकाबला किसी भी तरफ जा सकता है। भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, 68 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 31-39 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है तो कांग्रेस भी 29-37 सीटों पर कब्जा कर सकती है। आम आदमी पार्टी को 0-1 सीट से संतोष करना पड़ सकता है तो अन्य के खाते में 00-3 सीटें जा सकती हैं। सर्वे में भविष्यवाणी की गई है कि भाजपा को 45 फीसदी वोट मिल सकते हैं तो कांग्रेस को 44 फीसदी मत मिलने का अनुमान है। ‘आप’ को 3 और अन्य को 8 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

    Opinion Poll – इंडिया टीवी-मैटराइज के सर्वे में कहा गया है कि पहाड़ी राज्य में भाजपा एक बार फिर सरकार बना सकती है। इस ओपिनियन पोल में भाजपा को 38-43 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। कांग्रेस को 24-29 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। अन्य के खाते में 1-3 सीटें जा सकती हैं।

    इसे भी पढ़ें – इस बार बदलेगा रिवाज, बरकरार रहेगी भाजपा की सरकार – जयराम ठाकुर

    जी न्यूज-दर्पण की ओर से किए गए ओपिनियन पोल का अनुमान है कि भाजपा एक बार फिर पहाड़ पर कमल खिला सकता है। भाजपा को 40 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। 5 साल पर सरकार बदलने की पुरानी रवायत के तहत सत्ता मिलने की आस में बैठी कांग्रेस को 26 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने निकली आम आदमी पार्टी को लेकर अनुमान है कि खाता भी नहीं खुलेगा। अन्य के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

    इसे भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश में 26 नेताओं ने छोड़ा हाथ का साथ, कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल

    रिपब्लिक भारत और पी-मार्क के सर्वे में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है। सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 37-45 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस के खाते में 22-28 सीटें जा सकती हैं। आम आदमी पार्टी को एक सीट मिलने की भविष्यवाणी की गई है। सर्वे में भाजपा को 45.2 फीसदी, कांग्रेस को 40.1 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 5.2 फीसदी और अन्य को 9.5 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    दिल्ली को ‘गैस चैंबर’ बनाने के जिम्मेदार कौन? गाड़ियां, धूल या इंडस्ट्री- जानें प्रदूषण के स्रोतों का पूरा ब्रेकअप

    4 करोड़ वोटर नाम कटने पर सियासी घमासान! विपक्ष का आरोप- ‘ये सब गैर-BJP समर्थक’

    NDPS केस में पुलिस की बड़ी चूक, हाईकोर्ट की सख्ती के बाद 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

    BMC चुनाव का बिगुल बजा! 15 जनवरी को वोटिंग, 16 को नतीजे, महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में होगा सियासी संग्राम

    हिमाचल में फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर

    मेक्सिको ने भारत पर लगाया टैरिफ तो चुकानी पड़ेगी बड़ी कीमत! ट्रेड वॉर का खतरा

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.