करनाल\चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जनगणना 2027 के पहले चरण को लेकर प्रेसवार्ता की. उन्होंने बताया कि इस बार नागरिक खुद ऑनलाइन स्व-गणना कर सकेंगे. मोबाइल (do your own census sitting at home) नंबर से OTP लॉगिन, घर का डिजिटल लोकेशन और परिवार की जानकारी भरकर प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी.
क्या है नया सिस्टम और क्यों है खास? जनगणना 2027 को इस बार पूरी तरह डिजिटल और नागरिक केंद्रित बनाने की कोशिश की जा रही है. चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता के दौरान सीएम नायब सैनी ने बताया कि “अब लोग खुद अपने घर बैठकर स्व-गणना कर सकते हैं. ये सिर्फ एक सरकारी प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास की नींव है.
इसे भी पढ़ें – भूपेंद्र सिंह हुड्डा की मुश्किलें बढ़ीं: कोर्ट ने जारी किया सख्त आदेश, HUDA के दो पूर्व अधिकारियों पर भी गिरेगी गाज
कैसे करें स्व-गणना? पूरा प्रोसेस समझिए: सरकार ने इसके लिए एक आधिकारिक पोर्टल (se.census.gov.in) तैयार किया है, जहां नागरिक खुद अपनी जानकारी भर सकते हैं. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल नंबर से OTP के जरिए लॉगिन करना होगा. इसके बाद डिजिटल मैप पर अपने घर की लोकेशन मार्क करनी होगी. फिर मकान और परिवार से जुड़ी पूरी जानकारी भरनी होगी. सभी डिटेल्स सबमिट करने के बाद आपको एक SE ID मिलेगी. इस ID को संभालकर रखना जरूरी है, क्योंकि जब प्रगणक (Enumerator) आपके घर आएगा, तो उसी ID के आधार पर आपकी जानकारी को वेरिफाई किया जाएगा.
do your own census sitting at home – चंडीगढ़ में सीएम नायब सैनी ने बताया “हरियाणा में 1 मई से 30 मई तक जनगणना का पहला चरण चलेगा. इस दौरान मकानों की गिनती की जाएगी. इससे पहले स्व-गणना का विकल्प दिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग डिजिटल तरीके से अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकें. अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाता, तो उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि तय समय में सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे.”


