हरियाणा के कई जिलों में आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर रैली निकाली गई. इस कड़ी में भिवानी के तोशाम में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सशक्त नारी-सशक्त भारत अभियान के तहत चेतना रैली निकाली गई. इस रैली में भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया. रैली का नेतृत्व (awareness campaign on nari shakti vandan act) हरियाणा की सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने किया.
मंत्री श्रुति चौधरी ने बताई अहमियत: इस मौके पर श्रुति चौधरी ने कहा कि, “आज भारत के लिए ऐतिहासिक समय है, जब इस अधिनियम के तहत लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है. इससे नीति निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी. यह एक विजनरी निर्णय है, जिससे देश की आधी आबादी को नेतृत्व का अवसर मिलेगा.
इसे भी पढ़ें – घर बैठे खुद करें अपनी जनगणना, सीएम नायब सैनी ने लॉन्च किया डिजिटल पोर्टल; जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
कुरुक्षेत्र में निकाली गई पदयात्रा: कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर से अर्जुन चौक तक नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में पदयात्रा निकाली गई. इस पदयात्रा में बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी, पूर्व मंत्री कमलेश दंड और महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया सहित कई प्रमुख महिलाएं शामिल हुईं. साथ ही जिले में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेकर समर्थन जता रही हैं.
awareness campaign on nari shakti vandan act : कुरुक्षेत्र में पदयात्रा के दौरान सुमन सैनी ने कहा कि, “महिला आरक्षण बिल लागू होना एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे महिलाओं को नीति-निर्माण में समान भागीदारी मिलेगी. अब समय आ गया है जब उन्हें नेतृत्व में भी बराबरी का अवसर मिले. यह अधिनियम महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है.”


