भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को राजधानी भोपाल में आयोजिन नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में शामिल हुए. इस दौरान सीएम ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को याद किया, साथ ही तीन तलाक (nari vandan program) से मुक्ति और नारी सशक्तिकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की.
nari vandan program – उन्होंने कहा कि राजपरिवार की रानी अपने सारे सुख भूलकर लोकतंत्र की स्थापना के लिए लड़ीं, जनता के लिए संघर्ष किया और जनता पार्टी के लिए काम करती रहीं. उन्होंने 1967 में बनी संयुक्त विधायक दल सरकार का जिक्र किया और कहा कि तब कैसे कांग्रेस सरकार की नीतियों की वजह से बस्तर के राजा को घर में घुसकर मारने का अपराध किया था. इसके बाद अपने जन बल बलबूते पर विधायकों के समर्थन से राजमाता ने सच्चाई सामने लाने के लिए संघर्ष किया और वो सरकार छोड़ दी थी.
पीएम मोदी की बदौलत मिली तीन तलाक से मुक्ति : सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा,” प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बदौलत नारी शक्ति वंदन अधिनियम का सपना पूरा हुआ है. ये पहली बार नहीं है. इसके पहले भी पीएम मोदी ने नारियों का जीवन अभिशाप बनाने वाले तीन तलाक से बहनों को मुक्ति दिलाई थी.” उन्होंने अहिल्या बाई होल्कर का जिक्र करते हुए कहा, ” किस तरह से उन्होंने मुगल दौर में भी काशी में बाबा विश्वनाथ का धाम बनाया और खास तौर पर तीर्थ स्थलों पर अन्न क्षेत्र और यात्रियों के रुकने का बंदोबस्त किया.” मोहन यादव ने कहा कि जब शासन के सूत्र बहनों के हाथ में आते हैं तो कितने प्रकार से काम होते हैं ऐसे कई उदाहऱण सामने हैं.


