देवभूमि हिमाचल के सिरमौर जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने एक बार फिर देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जुलाई 2025 में दो सगे भाइयों की एक ही युवती से हुई अनूठी शादी अब एक (two husbands one wife) नए पड़ाव पर पहुंच गई है. बुधवार को इस शादी से पहली संतान का जन्म हुआ है, जिसके बाद से पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है और सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लगा हुआ है.
two husbands one wife – जुलाई 2025 में शिलाई गांव के रहने वाले दो भाइयों, प्रदीप नेगी और कपिल नेगी ने सुनीता नेगी नाम की युवती से एक साथ विवाह किया था. यह कोई साधारण विवाह नहीं था, बल्कि यह सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र के हाटी समुदाय की सदियों पुरानी बहुपति प्रथा (Polyandry) का हिस्सा था. उस समय इस विवाह के वीडियो और तस्वीरें पूरे देश में वायरल हुई थीं.
इसे भी पढ़ें – कुल्लू में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर; 4 की मौत, 18 घायल
शादी के करीब 10 महीने बाद बुधवार को इस परिवार में पहली संतान का जन्म हुआ. प्रदीप नेगी, जो जलशक्ति विभाग में कार्यरत हैं, और कपिल नेगी, जो विदेश में नौकरी करते हैं, दोनों भाइयों ने इस खुशी को सोशल मीडिया पर साझा किया है. उन्होंने अपनी इस तिकड़ी (दो पति और एक पत्नी) में नन्हे मेहमान के आने को जीवन का सबसे खूबसूरत पल बताया है.
क्या है जोड़ीदार प्रथा और इसके पीछे का तर्क?
सिरमौर के हाटी समुदाय में इस परंपरा को जोड़ीदार कहा जाता है. हालांकि आधुनिकता के दौर में यह प्रथा धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी इसे सामाजिक सहमति प्राप्त है. इसके पीछे मुख्य रूप से तीन तर्क दिए जाते हैं. परिवार की खेती योग्य जमीन के टुकड़े न हों, इसलिए भाई मिलकर एक ही पत्नी से विवाह करते हैं.यह प्रथा भाइयों के बीच आपसी प्रेम .और विश्वास को बनाए रखने का माध्यम मानी जाती है.


