Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Giridih News: सड़क हादसे में नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग, पति की दर्दनाक मौत से मातम में बदली खुशियां
    • JMM News: झामुमो की नीतीश-नायडू से अपील- ‘मोदी सरकार से लें समर्थन वापस’, नारी शक्ति वंदन एक्ट को बताया चुनावी चाल
    • Palamu Crime News: चैनपुर में आपसी विवाद में फायरिंग, ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग छात्र को लगी गोली
    • Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा और उल्लास से मन रहा ‘भगता पर्व’, जानें इस खास त्योहार की पूजा विधि और पूरी महत्ता
    • Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी होंगे हाईटेक, AI तकनीक से लैस करेगी सरकार- मंत्री दीपिका पांडेय
    • Jharkhand Cabinet Decisions: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे वैध; DA में भी बढ़ोतरी
    • CBSE 10th Result Jharkhand Topper: डीपीएस रांची की प्रण्या प्रिया बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 99.6% अंक
    • CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, 50% स्टाम्प शुल्क छूट समेत साय कैबिनेट के अहम फैसले
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, April 16
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Jharkhand Cabinet Decisions: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे वैध; DA में भी बढ़ोतरी

    Jharkhand Cabinet Decisions: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे वैध; DA में भी बढ़ोतरी

    April 15, 2026 झारखण्ड 3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 53 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने बैठक के बाद इन फैसलों की जानकारी दी.

    राज्यकर्मियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

    कैबिनेट ने राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनधारियों के महंगाई भत्ते (DA) तथा डियरनेस रिलीफ (DR) में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की. इससे राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को फायदा होगा.

    अनाधिकृत निर्माणों को रेगुलराइजेशन का प्रावधान

    सरकारी जमीन पर बने अनधिकृत भवनों को अधिकृत करने के लिए नए प्रावधान को मंजूरी मिली. इसके तहत 300 वर्ग फीट तक के आवास या भवन को रेगुलराइज किया जा सकेगा.

    झारखंड रोबोटिक फेस्टिवल को हरी झंडी

    कैबिनेट ने झारखंड रोबोटिक फेस्टिवल आयोजित करने की स्वीकृति दी. फेस्टिवल में प्रथम पुरस्कार 5 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3 लाख रुपये और तृतीय पुरस्कार 2 लाख रुपये दिए जाएंगे.

    नामकुम-डोरंडा 4 लेन सड़क को मंजूरी

    नामकुम से डोरंडा तक 4 लेन सड़क निर्माण के लिए पुनरीक्षित राशि 162 करोड़ 82 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई. इससे राजधानी रांची में यातायात सुविधा बेहतर होगी.

    अन्य महत्वपूर्ण फैसले

    • झारखंड राज्य मोटर वाहन कराधान अधिनियम में संशोधन को मंजूरी.
    • झारखंड राज्य वित्त आयोग में 18 नए पद सृजित करने की स्वीकृति.
    • पंचम राज्य वित्त आयोग को कार्य विस्तार देते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी को घटनोत्तर मंजूरी.
    • नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय और उसके अधीन कॉलेजों में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों के सृजन पर महत्वपूर्ण निर्णय.

    स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम

    खूंटी, गिरिडीह, जामताड़ा और धनबाद के सरकारी अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में अपग्रेड करने का फैसला लिया गया. ये चारों मेडिकल कॉलेज पीपीपी मोड पर संचालित होंगे. इससे राज्य में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा.

    न्यायिक और प्रशासनिक सुधार

    • रांची, धनबाद और डालटेनगंज न्यायमंडलों में 3 विशेष न्यायालयों के लिए जिला न्यायाधीश स्तर के 3 नए पद सृजित करने की मंजूरी.
    • कोषागार और उप-कोषागार में पदों को नए सिरे से प्रत्यर्पित करने का निर्णय.
    • शिक्षा और विज्ञान से जुड़े फैसले
    • झारखंड चिकित्सा शिक्षा सेवा नियमावली-2026 को गठित करने की स्वीकृति.
    • राज्य के विद्यालयों, आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए Emerging Technology पर आधारित राज्य स्तरीय Science & Technology Quiz आयोजन की योजना को मंजूरी.
    • उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थानों (विश्वविद्यालय को छोड़कर) में STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) से संबंधित महत्वपूर्ण दिवस मनाने के लिए सर जे.सी. घोष योजना को स्वीकृति.
    • झारखंड इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखने की घटनोत्तर स्वीकृति.

    खनिज क्षेत्र में संशोधन

    झारखंड लघु खनिज समनुदान नियमावली-2004 में संशोधन कर झारखंड लघु खनिज समनुदान (संशोधन) नियमावली-2026 को अधिसूचित करने की मंजूरी दी गई.

    कैबिनेट के इन फैसलों से राज्य में विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और प्रशासनिक सुधारों को नई गति मिलने की उम्मीद है. बैठक में कुल 53 प्रस्तावों पर चर्चा हुई और सभी को मंजूरी प्रदान की गई.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    Giridih News: सड़क हादसे में नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग, पति की दर्दनाक मौत से मातम में बदली खुशियां

    JMM News: झामुमो की नीतीश-नायडू से अपील- ‘मोदी सरकार से लें समर्थन वापस’, नारी शक्ति वंदन एक्ट को बताया चुनावी चाल

    Palamu Crime News: चैनपुर में आपसी विवाद में फायरिंग, ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग छात्र को लगी गोली

    Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा और उल्लास से मन रहा ‘भगता पर्व’, जानें इस खास त्योहार की पूजा विधि और पूरी महत्ता

    Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी होंगे हाईटेक, AI तकनीक से लैस करेगी सरकार- मंत्री दीपिका पांडेय

    CBSE 10th Result Jharkhand Topper: डीपीएस रांची की प्रण्या प्रिया बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 99.6% अंक

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.