Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Falta Bypoll Result: फालता में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत; देबांग्शु पांडा ने 1.09 लाख वोटों से दर्ज की जीत, TMC की जमानत जब्त
    • Raigad Scorpio Accident: अम्बेनाली घाट में 700 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो; सतारा के 8 युवकों की मौत की आशंका
    • Divya Sharma Case: पूर्व जिला जज की बहू दिव्या शर्मा मौत मामला; आज सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और जिला अदालत में महासुनवाई
    • Weather Update: आज से शुरू हुआ ‘नौतपा’, दिल्ली में छाएंगे बादल; यूपी के 10 जिलों में भीषण हीटवेव का रेड अलर्ट
    • जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफारिश की
    • यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ्री करने की मांग
    • कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन का खुलासा
    • भोपाल एम्स में मॉडल ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम; दिल्ली AIIMS की टीम कर रही है जांच
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, May 25
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » मेरठ के ‘भूत बंगले’ का खौफनाक सच, बेटी के शव के साथ 5 महीने तक क्यों सोता रहा पिता? जानें पूरी मिस्ट्री

    मेरठ के ‘भूत बंगले’ का खौफनाक सच, बेटी के शव के साथ 5 महीने तक क्यों सोता रहा पिता? जानें पूरी मिस्ट्री

    April 12, 2026 उत्तर प्रदेश 2 Mins Read
    scary truth of ghost bungalow
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने आधुनिक समाज में तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास के गहरे और जानलेवा प्रभाव को उजागर कर दिया है. सदर बाजार क्षेत्र के तेली मोहल्ले में एक रिटायर्ड शिक्षा विभाग के कर्मचारी ने अपनी बेटी की मौत के बाद 5 महीनों तक उसका शव घर में ही रखा. बाहरी दुनिया को (scary truth of ghost bungalow) भनक तक नहीं लगने दी. शव से आने वाली दुर्गंध को छिपाने के लिए पिता उस पर लगातार परफ्यूम छिड़कता रहा.

    scary truth of ghost bungalow – दरअसल, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी पिता उदय भानू विश्वास के परिजनों ने करीब छह महीने से बंद पड़े उसके मकान का दरवाजा खुलवाया. अंदर का नजारा देख लोगों के होश उड़ गए. घर किसी ‘भूत बंगले’ में तब्दील हो चुका था.

    नवंबर में हुई थी मौत, परफ्यूम से छिपाई बदबू

    पूछताछ के दौरान उदय भानू ने बताया कि उसकी बेटी प्रियंका अक्टूबर 2025 के बाद से घर से बाहर नहीं निकली थी और नवंबर में उसकी मौत हो गई. बेटी की मौत के बाद भी अंविश्वास और मानसिक असंतुलन के चलते उसने अंतिम संस्कार नहीं किया. वह शव पर परफ्यूम छिड़ककर बदबू दबाने की कोशिश करता रहा. इसके बाद वह मकान में ताला लगाकर हरिद्वार और देहरादून चला गया. जब भी रिश्तेदार प्रियंका के बारे में पूछते, वह उसके इलाज चलने का झूठा बहाना बना देता था.

    पत्नी की मौत और तंत्र-मंत्र का जाल

    जांच में यह कड़वा सच सामने आया कि आरोपी पिता का मानसिक पतन साल 2013 में उसकी पत्नी की आत्महत्या के बाद शुरू हुआ. उसे शक था कि उसके रिश्तेदारों ने तंत्र-मंत्र (काला जादू) करके उसकी पत्नी को उससे छीन लिया है. इसी डर और शक के चलते उसने बेटी प्रियंका के साथ खुद को दुनिया से काट लिया. जुलाई 2025 में जब प्रियंका की तबीयत बिगड़ी, तो वह डॉक्टर के पास जाने के बजाय तांत्रिक क्रियाओं और झाड़-फूंक में उलझ गया, जिससे उसकी हालत और बिगड़ती गई.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    मुरादाबाद में खौफनाक मर्डर; दो सगी बहनों ने प्रेमियों संग मिलकर पति को करंट और जहर देकर मारा

    आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका; दो PAN कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई सजा, अब 10 साल की जेल

    ‘आईना उठाने से पहले खुद देखो’—यूपी में बिजली कटौती पर अखिलेश यादव को ऊर्जा मंत्री का करारा जवाब

    उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 का शंखनाद; पहले ही दिन 1.35 करोड़ से अधिक मकानों को मिला नंबर

    एक ही वोटर का नाम 6-6 बार दर्ज; मैनपुरी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर भड़की समाजवादी पार्टी

    मुरादाबाद में कार सवार महिला से बारातियों की बदसलूकी; थानेदार बोले—’दारू पीकर बूढ़े भी जवान हो जाते हैं’

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.