Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Census 2027: जनगणना में अब छत-दीवार की सामग्री और पेयजल स्रोत की भी देनी होगी जानकारी, गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन
    • क्या है ‘सियान गुड़ी’ योजना? बुजुर्गों को एक ही छत के नीचे कैसे मिल रही सुरक्षा और खुशियां; जानें इसके फायदे
    • खाद और लोन के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी: सरकारी फाइलों में हुआ आहरण, शिकायत के बाद भी प्रशासन मौन; पीड़ितों ने लगाए गंभीर आरोप
    • Agriculture & Veterinary Admission 2026: कृषि और पशु चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू, यहाँ देखें आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा का पूरा शेड्यूल
    • भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला; बेअदबी के लिए उम्र कैद की सजा
    • पंजाब की बेटियों ने ‘शिक्षा क्रांति’ में अग्रणी भूमिका निभाई, आठवीं कक्षा के नतीजों में पहले 20 में से 19 स्थान हासिल किए: मुख्यमंत्री
    • भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा
    • मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, April 14
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » संत रामपाल को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत! क्या आज ही जेल से बाहर आएंगे? जानें ताजा अपडेट

    संत रामपाल को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत! क्या आज ही जेल से बाहर आएंगे? जानें ताजा अपडेट

    April 8, 2026 हरियाणा 2 Mins Read
    Sant Rampal gets bail
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    हरियाणा के हिसार के बरवाला में वर्ष 2014 में सतलोक आश्रम में उपद्रव मामले में कथित संत रामपाल को देशद्रोह के मामले में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है. इस उपद्रव में आश्रम के 6 अनुयायियों की मौत हो गई थी. रामपाल पर आश्रम में मौजूद अनुयायियों को बंदी बनाकर रखने का आरोप लगाया गया था. इसके (Sant Rampal gets bail) बाद रामपाल के खिलाफ देशद्रोह, हत्या और सरकारी काम में बाधा आदि धाराओं सहित मुकदमा दर्ज किया गया था.

    Sant Rampal gets bail – जस्टिस जीएस गिल और जस्टिस रमेश कुमारी की खंडपीठ ने रामपाल के खिलाफ दर्ज देशद्रोह समेत अन्य गंभीर धाराओं वाले मामले में नियमित जमानत याचिका को शर्तों के साथ स्वीकार कर लिया है.

    इसे भी पढ़ें – साइबर ठगों के लिए ‘अभेद्य’ बनी हरियाणा पुलिस! फ्रॉड कॉल से बचना है तो तुरंत डाऊनलोड करें यह ऐप

    क्या है पूरा मामला?

    18 नवंबर 2014 को थाना बरवाला (हिसार) में एफआईआर नंबर 428 दर्ज हुई थी. उस समय पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई के दौरान आश्रम में भारी बवाल हुआ था. इस घटना में आश्रम के छह अनुयायियों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे. उस दौरान रामपाल को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी और इसी दौरान आश्रम में मौजूद अनुयायियों को बंधक बनाकर रामपाल ने पुलिस को अंदर आने से रोकने का प्रयास किया था.

    हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बावजूद रामपाल की जेल से रिहाई अन्य मामलों की कानूनी स्थिति पर निर्भर करेगी, क्योंकि उसके खिलाफ अलग‑अलग अदालतों में कई मुकदमे लंबित हैं. बताया जा रहा है कि जमानत की शर्तों का पालन करना उनके लिए अनिवार्य होगा. कथित संत रामपाल सतलोक आश्रम का प्रमुख हैं और उनके अनुयायियों की संख्या देश के कई राज्यों में फैली हुई है.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    कुरुक्षेत्र में भाई ही निकला भाई का कातिल! दवाई के बहाने नहर में फेंका, दो सगे भाई गिरफ्तार

    हरियाणा में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS और 13 HCS अधिकारियों का तबादला; देखें पूरी लिस्ट

    दिल्ली और गुरुग्राम में भिवानी के धावकों का जलवा, शानदार प्रदर्शन कर लौटे खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत

    बैंक घोटाले पर बोले सीएम- ‘यह जनता से जुड़ा गंभीर मामला, CBI जांच जारी’; दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

    साइबर ठगों के लिए ‘अभेद्य’ बनी हरियाणा पुलिस! फ्रॉड कॉल से बचना है तो तुरंत डाऊनलोड करें यह ऐप

    हरियाणा सीएम को जान से मारने की धमकी! मेल में हमले का जिक्र— “बम-धमाके चलते रहेंगे”, पुलिस महकमे में हड़कंप

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.