जालंधर : अमेरिका, ईरान और इज़राइल के बीच घोषित युद्धविराम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका, इज़राइल और (hope raised by global ceasefire) ईरान के बीच 14 दिन का युद्धविराम लागू हो चुका है, जिसका वह स्वागत करते हैं। यह युद्धविराम करीब 40 दिन तक चले भीषण युद्ध के बाद संभव हो पाया है।
मनोरंजन कालिया ने कहा कि इस युद्ध के दौरान इज़राइल, खाड़ी देशों और ईरान में भारी तबाही देखने को मिली। आम लोगों ने बड़े पैमाने पर विनाश और अस्थिरता झेली। युद्धविराम के बाद आज पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को शांति की दिशा में आगे बढ़ने की उम्मीद जगी है।
इसे भी पढ़ें – “योजना केंद्र की, क्रेडिट लूट रही AAP!” तरुण चुघ ने मान सरकार पर लगाया योजनाओं के नाम बदलने का आरोप
उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस युद्धविराम को पूरी मजबूती से बनाए रखेंगे और हालात दोबारा नहीं बिगड़ेंगे। उनका कहना है कि यह 14 दिन का युद्धविराम आगे चलकर स्थायी शांति समझौते में तब्दील हो सकता है।
hope raised by global ceasefire – कालिया ने कहा कि इस युद्ध ने पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था को झकझोर कर रख दिया। कई देशों में पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़ाए गए, यहां तक कि अमेरिका में भी ईंधन महंगा हुआ। अनेक देशों में सुरक्षा कारणों के चलते शाम के समय बाजार और व्यापारिक गतिविधियां बंद करनी पड़ीं।


