Close Menu
करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Census 2027: जनगणना में अब छत-दीवार की सामग्री और पेयजल स्रोत की भी देनी होगी जानकारी, गृह मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन
    • क्या है ‘सियान गुड़ी’ योजना? बुजुर्गों को एक ही छत के नीचे कैसे मिल रही सुरक्षा और खुशियां; जानें इसके फायदे
    • खाद और लोन के नाम पर किसानों से धोखाधड़ी: सरकारी फाइलों में हुआ आहरण, शिकायत के बाद भी प्रशासन मौन; पीड़ितों ने लगाए गंभीर आरोप
    • Agriculture & Veterinary Admission 2026: कृषि और पशु चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश शुरू, यहाँ देखें आवेदन की अंतिम तिथि और परीक्षा का पूरा शेड्यूल
    • भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला; बेअदबी के लिए उम्र कैद की सजा
    • पंजाब की बेटियों ने ‘शिक्षा क्रांति’ में अग्रणी भूमिका निभाई, आठवीं कक्षा के नतीजों में पहले 20 में से 19 स्थान हासिल किए: मुख्यमंत्री
    • भगवंत मान सरकार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क में क्रांतिकारी बदलाव के लिए 1,265 बसें करेगी शामिल: हरपाल सिंह चीमा
    • मुख्यमंत्री रोशन पंजाब योजना’ के तहत पंजाब के 13,000 गांवों को सोलर एल.ई.डी लाइटों से किया जाएगा रोशन: अमन अरोड़ा
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, April 14
    • होम
    • राज्य
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखण्ड
      • मध्य प्रदेश
      • छत्तीसगढ़
      • हिमांचल प्रदेश
      • पंजाब
      • झारखण्ड
      • बिहार
      • राजस्थान
      • हरियाणा
      • गुजरात
      • महाराष्ट्र
      • जम्मू कश्मीर
    • देश
    • विदेश
    • मनोरंजन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • धार्मिक
    • लाइफ स्टाइल
    करंट न्यूज़करंट न्यूज़
    Home » Bokaro Treasury Scam: 3 नहीं पूरे 4 करोड़ का हुआ फर्जीवाड़ा! बोकारो ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा, हड़कंप

    Bokaro Treasury Scam: 3 नहीं पूरे 4 करोड़ का हुआ फर्जीवाड़ा! बोकारो ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा, हड़कंप

    April 8, 2026 झारखण्ड 2 Mins Read
    Bokaro Treasury Scam
    Share
    Facebook Twitter Email WhatsApp Copy Link

    बोकारो : जिले में ट्रेजरी से एक दारोगा के वेतन मद में 3.15 करोड़ की निकासी मामले में नया खुलासा हुआ है. जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. 25 माह में 63 बार निकासी हुई, जिसके तहत 3 करोड़ 15 लाख से आंकड़ा बढ़कर 4 करोड़ 29 लाख 71 हजार 7 रुपया हो गया है. बोकारो एसपी ने इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने कहा (Bokaro Treasury Scam) कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और 25 माह से पहले हुई निकासी की भी जांच की जाएगी.

    दरअसल, एक दारोगा के वेतन मद में 3.15 करोड़ की निकासी का मामला सामने आया था. बोकारो एसपी ने इस संदर्भ में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय सहित पुलिस उपाधीक्षक को जांच करने का निर्देश दिए. इसके बाद जांच के तहत लेखापाल कौशल कुमार पाण्डेय से वेतन मद में 3.15 करोड़ की निकासी के संदर्भ में पूछताछ की गई. शुरुआत में लेखापाल ने साफ तौर से इनकार कर दिया कि इस प्रकार का कोई मामला नहीं है और न ही विपत्र हस्ताक्षर कराकर ट्रेजरी भेजा गया है.

    Bokaro Treasury Scam – इसके बाद e-Kuber DDO Level Bill Management System, Govt. of Jharkhand पोर्टल पर जांच की गई. जांच करने पर पता चला कि SWN/POL/291 को वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 एवं 2025-26 में हवलदार उपेन्द्र सिंह के नाम से वेतन मद में कुल 25 माह (नवंबर 2023 से मार्च 2026 तक) में 63 बार में कुल 4,29,71,007 रुपये की फर्जी तरीके से खाता संख्या-42945898462 में निकासी की गई है.

    जिसके बाद लेखापाल कौशल कुमार पाण्डेय से फिर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली. उन्होंने बताया कि हवलदार उपेन्द्र सिंह जुलाई माह के साल 2016 में सेवानिवृत हो चुके थे. पोर्टल में उनके जन्म तिथि एवं खाता संख्या को एडिट कर उनके नाम से विगत तीन वित्तीय वर्षों में उनके द्वारा 63 बार में कुल 4,29,71,007 रुपए की फर्जी तरीके से निकासी कर खाता संख्या-42945898462 में ट्रांसफर की गई. इस घटना के तहत लेखापाल कौशल कुमार पाण्डेय एवं अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया. साथ ही लेखापाल कौशल कुमार पाण्डेय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

    Follow on Google News Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

    Keep Reading

    नशे वाला पिज्जा: बर्थडे पार्टी में मेडिकल छात्रा को खिलाया ड्रग्स वाला पिज्जा, फिर हुआ शर्मनाक काम; आरोपी गिरफ्तार

    झारखंड में फिर भड़का भाषा विवाद: सड़कों पर उतरी भाजपा, भोजपुरी-मगही को स्थानीय सूची में शामिल करने की चेतावनी

    झारखंड में SIR पर सियासत तेज, भाजपा की BLA के साथ बड़ी बैठक; कांग्रेस ने भी बनाया मास्टर प्लान

    रांची के ये नामी MBBS और MD डॉक्टर क्यों करते हैं होम्योपैथी से इलाज? जानें इसकी खास वजह

    नक्सल प्रभावित बुड़िकाई गांव में जली शिक्षा की लौ, IIM रांची की पहल से 35 बच्चों को मिला अपना पहला स्कूल

    रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने निभाया वादा! पीड़ितों को सौंपी सहायता राशि, 2 परिजनों को मिला नियुक्ति पत्र

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube

    राज्य -  दिल्ली    उत्तर प्रदेश    उत्तराखण्ड    मध्य प्रदेश    छत्तीसगढ़    हिमांचल प्रदेश    पंजाब    झारखण्ड    बिहार   राजस्थान    हरियाणा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.