चुनावी राज्य असम के बारपेटा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस मोदी को नीचा दिखाने के लिए सेना के शौर्य को भी गाली देती है. सर्जिकल (PM Modi in Assam) स्ट्राइक हो, एयर स्ट्राइक हो… हमने देखा है कि कांग्रेस ने हमेशा दुश्मनों के एजेंडे को हवा दी है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी हमारी सेनाओं ने पाकिस्तान को कुछ ही घंटों में घुटनों पर टिकने पर मजबूर कर दिया था, लेकिन कांग्रेस ने वही गीत गाया जो पाकिस्तान ने लिखा था और पाकिस्तान को पसंद है.
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का ये पाकिस्तान कनेक्शन हमेशा देश पर भारी पड़ता है. कांग्रेस ने हमारी फौज से कैसे विश्वासघात किया है, इसका एक उदाहरण, वन रैंक और वन पेंशन भी है. कांग्रेस ने 500 रुपये दिखाकर कहा था कि वो OROP लागू करेगी, ये बीजेपी सरकार है जिसने बीजेपी का लाभ मेरे फौजी भाइयों को दिया.
इसे भी पढ़ें – अरुणाचल के CM पेमा खांडू की बढ़ीं मुश्किलें, रिश्तेदारों को ठेके देने के मामले में SC ने दिया CBI जांच का आदेश
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस खुलकर घुसपैठियों का साथ दे रही है. कांग्रेस, अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई का विरोध कर रही है. कांग्रेस असम में ऐसा कानून बनाने की बात भी कर रही है जिसके बाद घुसपैठिया शब्द बोलने वाले को भी जेल हो जाएगी. कांग्रेस, कानून में ही घुसपैठियों को पीड़ित घोषित कर देगी.
PM Modi in Assam – पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए संकीर्ण दृष्टिकोण अपना रही है, जबकि भाजपा की योजना दीर्घकालिक विकास की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सत्ता केवल कुछ राज्यों में बची है, वे काम का ब्योरा नहीं देते पर भाजपा किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है.


